Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी अर्नब का कहर: दो दिनों की बारिश ने बक्सर को किया बेहाल, किसानों की फसल बर्बाद 3 नवंबर से बिहार में थमेगी शहरों की सफाई, डुमरांव में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद को घेरा नीलाम पत्र के 20 मामलों पर डीडीसी की सुनवाई, एक में वसूले गए 50 हजार रुपये डीके कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, बेहतर भविष्य के लिए दिखाई गई राह जनगणना की तैयारी तेज, चार दिनों तक प्रशिक्षित होंगे जिला व चार्ज स्तरीय अधिकारी मिशन प्रभाकिरण से जगमगाएगा बक्सर, सौर ऊर्जा अपनाने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे वार्ड पार्षद बक्सर में तीन नवंबर को लगेगा मेगा जॉब कैंप, 10 कंपनियों में रोजगार पाने का मौका
Keshav Times

शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम

किसी परिवार के लिए इससे बड़ी त्रासदी क्या होगी कि जिस बेटे से घर-आंगन की रौनक हो, जिसकी मौजूदगी से अपनों को हौसला मिलता हो, वही अचानक हमेशा के लिए साथ छोड़ जाए। डुमरांव नगर में शनिवार को कुछ ऐसा ही गमगीन माहौल देखने को मिला, जब शिक्षक अभिषेक कुमार त्रिपाठी उर्फ चिंटू के आकस्मिक निधन की खबर ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया।

शिक्षक  अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम

शिक्षक  अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम

__ नई दिल्ली में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, शहर ने खोया एक होनहार शिक्षक और समाजसेवी परिवार का चिराग; अंतिम दर्शन के लिए आवास पर उमड़ी लोगों की भीड़

केटी न्यूज/डुमरांव।

किसी परिवार के लिए इससे बड़ी त्रासदी क्या होगी कि जिस बेटे से घर-आंगन की रौनक हो, जिसकी मौजूदगी से अपनों को हौसला मिलता हो, वही अचानक हमेशा के लिए साथ छोड़ जाए। डुमरांव नगर में शनिवार को कुछ ऐसा ही गमगीन माहौल देखने को मिला, जब शिक्षक अभिषेक कुमार त्रिपाठी उर्फ चिंटू के आकस्मिक निधन की खबर ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। नई दिल्ली में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार स्कूल से घर लौट के दौरान करीब 7 महीना पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। तब से वे कोमा में थे तथा दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था।

शिक्षक  अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम

उनके निधन की सूचना मिलते ही ठठेरी बाजार से लेकर नगर के विभिन्न इलाकों तक शोक की लहर फैल गई। हंसते-खेलते और अपनों के बीच अपनी पहचान रखने वाले चिंटू के असमय चले जाने की खबर से हर कोई मर्माहत नजर आया।उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए ठठेरी बाजार स्थित तिवारी टोला के आवास पर स्थानीय नागरिकों, शुभचिंतकों और परिचितों का तांता लग गया। हर कोई नम आंखों से अपने प्रिय चिंटू को अंतिम विदाई देने पहुंच रहा था। घर पर जुटी भीड़ और परिजनों का क्रंदन_चित्कार माहौल को और भी भावुक बना रहा था। अचानक आई इस दुखद खबर को लोग सहजता से स्वीकार नहीं कर पा रहे थे।अभिषेक कुमार त्रिपाठी का संबंध डुमरांव के एक प्रतिष्ठित सामाजिक और राजनीतिक परिवार से था। वे महान स्वतंत्रता सेनानी कुमारी बाबा के परपौत्र थे।

शिक्षक  अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम

उनके दादा समाजसेवी राज रंजन त्रिपाठी उर्फ गोपालजी तिवारी टीटीई थे, जबकि पिता अमरेश चंद्र त्रिपाठी नगर के चर्चित समाजसेवी और कांग्रेस नेता हैं। ऐसे परिवार से जुड़े चिंटू ने शिक्षक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी।वे बक्सर जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत तिवाय स्थित माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भूमिका और पारिवारिक संस्कारों से जुड़ी उनकी पहचान उन्हें लोगों के बीच सम्मान दिलाती थी।चार भाइयों में तीसरे स्थान पर रहे अभिषेक अपने माता-पिता के लाडले थे। उनके बड़े भाई आशुतोष कुमार त्रिपाठी कांग्रेस के सक्रिय युवा संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। परिवार के लिए यह क्षति अपूरणीय है।उनके निधन से न सिर्फ परिवार, बल्कि डुमरांव ने भी एक शिक्षक और सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित परिवार के युवा सदस्य को खो दिया है। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बक्सर स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

शिक्षक  अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम

हर खबर सबसे पहले WhatsApp परयह खबर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें
शेयर करें

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।