नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर

शराब तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए कर्मनाशा नदी को रास्ता बना लिया है। नाव के सहारे नदी पार कर शराब की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे तस्करों की योजना शुक्रवार की सुबह पुलिस की सक्रियता से नाकाम हो गई। हालांकि, पुलिस को देखते ही दो तस्कर शराब से भरा बोरा और कार्टन छोड़कर फरार हो गए।

नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर

__ कर्मनाशा किनारे बोरा और कार्टन छोड़कर फरार हुए दो धंधेबाज, 200 एमएल की 180 शीशियां जब्त

केटी न्यूज/चौसा। 

शराब तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए कर्मनाशा नदी को रास्ता बना लिया है। नाव के सहारे नदी पार कर शराब की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे तस्करों की योजना शुक्रवार की सुबह पुलिस की सक्रियता से नाकाम हो गई। हालांकि, पुलिस को देखते ही दो तस्कर शराब से भरा बोरा और कार्टन छोड़कर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने कुल 36 लीटर देसी शराब बरामद की है।मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव के समीप कर्मनाशा नदी का है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की सुबह अखौरीपुर गोला के पास गश्ती के दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग नाव के जरिए कर्मनाशा नदी पार कर शराब की खेप लेकर बनारपुर की ओर आ रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल नदी किनारे पहुंची। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर बोरा और कार्टन लेकर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों पर पड़ी।पुलिस को सामने देखते ही दोनों सामान छोड़कर भागने लगे। जवानों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन बारिश के चलते रास्ते में फैले कीचड़ का फायदा उठाकर दोनों तस्कर भागने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस ने मौके पर छोड़े गए सामान की तलाशी ली। बोरे और दोनों कार्टन से 200 एमएल की ब्लू लाइम ब्रांड की देसी शराब के कुल 180 पीस बरामद हुए।पुलिस ने शराब जब्त कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फरार दोनों धंधेबाजों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है।