Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

निजी फाइनेंस कंपनी आईबीएम फ्यूचर निधि में हुई डकैती, पहुंचे 10 लुटेरे तीन को मारी गोली

बुनियादगंज थाना क्षेत्र के खाजहापुर से लूट पाट की घटना सामने आई है।यहां गया में निजी फाइनेंस कंपनी आईबीएम फ्यूचर निधि में डकैती हुई है।वारदात को अंजाम देने 10 की संख्या में अपराधी आए थे

निजी फाइनेंस कंपनी आईबीएम फ्यूचर निधि में हुई डकैती, पहुंचे 10 लुटेरे तीन को मारी गोली
Crime

बिग ब्रेकिंग

केटी न्यूज़/गया

बुनियादगंज थाना क्षेत्र के खाजहापुर से लूट पाट की घटना सामने आई है।यहां गया में निजी फाइनेंस कंपनी आईबीएम फ्यूचर निधि में डकैती हुई है।वारदात को अंजाम देने 10 की संख्या में अपराधी आए थे, जो करीब 3 लाख रुपए लूटकर ले गए।

निजी फाइनेंस कंपनी आईबीएम फ्यूचर निधि में हुई डकैती, पहुंचे 10 लुटेरे तीन को मारी गोली

कंपनी में काम करने वाले गोस्वामी ने कहा कि 10 बजे बैंक खुलने के बाद सभी स्टाफ काम कर रहे थे। इसी बीच 10 की संख्या में नकाबपोश बैंक के अंदर आ गए। उसके बाद उन्होंने हथियार के बल पर सभी को बंधक बना लिया।बदमाशों ने सभी का मोबाइल भी ले लिया। वे नगद लूटकर जा रहे थे कि डायरेक्टर रणविजय बैंक के अंदर आने लगे। उन्हें अंदर आता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।एक गोली रणविजय के सीने में लगी और दो गोली किरायदारों को लगी। 

निजी फाइनेंस कंपनी आईबीएम फ्यूचर निधि में हुई डकैती, पहुंचे 10 लुटेरे तीन को मारी गोली

कंपनी के डायरेक्टर रणविजय सिंह की हालत गंभीर है, आंख के पास बुलेट लगी है। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि, दो घायलों में राकेश और उसकी बहन नेहा शामिल हैं।दोनों बैंक की बिल्डिंग में रेंट पर रहते हैं। 

निजी फाइनेंस कंपनी आईबीएम फ्यूचर निधि में हुई डकैती, पहुंचे 10 लुटेरे तीन को मारी गोली

वारदात को अंजाम देने 10 की संख्या में अपराधी आए थे, जो करीब 3 लाख रुपए लूटकर ले गए। चोर-चोर शोर होने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें 3 लोगों को गोली लगी है।अपराधियों ने बंधक बनाकर  लूटपाट की।घायलों को अस्पताल में ले जाया गया है।घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश भाग निकले।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।