Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

पूर्णिया : युवती को अगवा कर छह दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

पूर्णिया जिले से रूह कंपा देने वाली एक वारदात सामने आई है, जहां एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। करीब छह युवकों ने न केवल युवती का अपहरण किया, बल्कि उसे जबरन शराब पिलाकर पूरी रात दरिंदगी की। फिलहाल पीड़िता की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है और वह पूर्णिया जीएमसीएच में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

पूर्णिया : युवती को अगवा कर छह दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,  एक गिरफ्तार

केटी न्यूज़। पटना

पूर्णिया जिले से रूह कंपा देने वाली एक वारदात सामने आई है, जहां एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। करीब छह युवकों ने न केवल युवती का अपहरण किया, बल्कि उसे जबरन शराब पिलाकर पूरी रात दरिंदगी की। फिलहाल पीड़िता की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है और वह पूर्णिया जीएमसीएच में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। घटना डगरूआ थाना क्षेत्र स्थित बरियार चौक स्थित जया ट्रेडर्स में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से जया ट्रेडर्स के संचालक मो. जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, लड़की नेवललाल चौक से पैदल ही अपने घर की ओर जा रही थी।

पूर्णिया : युवती को अगवा कर छह दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,  एक गिरफ्तार

इसी दौरान एक चार पहिया वाहन पर सवार छह युवकों ने उसे रास्ते में ही रोक लिया। विरोध करने पर युवकों ने जबरन उसे गाड़ी में खींच लिया और शोर मचाने से रोकने के लिए उसका मुंह बंद कर दिया। आरोपी उसे लेकर बरियार चौक स्थित जया ट्रेडर्स के एक सुनसान कमरे में पहुंचे, जहां उसे बंधक बना लिया गया। दरिंदगी की हदें तब पार हो गई जब आरोपियों ने युवती को जबरदस्ती शराब पिलाई। फिर नशे और ताकत के जोर पर सभी 6 आरोपियों ने युवती से बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।इस हैवानियत के बाद पांच आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी मोहम्मद जुनैद वहीं रुक गया। गंभीर स्थिति में होने के बावजूद पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी।

पूर्णिया : युवती को अगवा कर छह दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,  एक गिरफ्तार

वारदात के बाद जब मुख्य आरोपी मो. जुनैद नशे की हालत में सो गया, तब पीड़िता ने बड़ी चतुराई से उसी का मोबाइल उठाया और डायल 112 पर पुलिस को फोन कर अपनी लोकेशन और आपबीती बताई।सूचना मिलते ही डगरूआ थाना की पुलिस गश्ती टीम तुरंत सक्रिय हुई और लोकेशन ट्रैक कर जया ट्रेडर्स पहुंची। कमरे के बाहर ताला लटका देख पुलिस ने लोहे की रॉड और ईंटों की मदद से दरवाजा तोड़ा। जब पुलिस अंदर प्रवेश किया तो अंदर का मंजर भयावह था। पीड़िता बदहवास और लहूलुहान हालत में रो रही थी, जबकि आरोपी बगल में ही सो रहा था। पुलिस ने तत्काल मोहम्मद जुनैद को गिरफ्तार कर लिया।

पूर्णिया : युवती को अगवा कर छह दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,  एक गिरफ्तार

डगरूआ थाना की एसआई पूर्णिमा कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया 6 युवकों ने मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की हालत काफी गंभीर है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया GMCH में भर्ती कराया गया है। फरार पांच अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी दल गठित कर दिया गया है।

पूर्णिया : युवती को अगवा कर छह दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,  एक गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।