Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका, क्षेत्र में दहशत का माहौल

जहानाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। इस घटना ने ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है

युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका, क्षेत्र में दहशत का माहौल

केटी न्यूज़/जहानाबाद 

जहानाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। इस घटना ने ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है और इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, जहानाबाद-गया रेलवे ट्रैक पर दरधा नदी पुल के पास एक युवक का शव बरामद किया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि शव को जानबूझकर ट्रैक पर फेंका गया है।

मृतक की पहचान शहर के सरस्वती मार्केट के मालिक सुरेंद्र शर्मा के इकलौते पुत्र किशोर कुमार के रूप में हुई है। नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, और वे सभी रोते-बिलखते नजर आए।

मृतक के पिता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके बेटे की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि सभी तथ्यों का खुलासा होगा। मामले की जांच जारी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।