Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!
Keshav Times

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के टीकपोखर गांव के समीप एनएच-319 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान टीकपोखर गांव निवासी 65 वर्षीय श्रीराम भगवान उर्फ श्रीभगवान पासवान के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम

धान की बोझा देखकर खेत से घर लौट रहे थे श्रीराम भगवान पासवान, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

केटी न्यूज/नावानगर

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के टीकपोखर गांव के समीप एनएच-319 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान टीकपोखर गांव निवासी 65 वर्षीय श्रीराम भगवान उर्फ श्रीभगवान पासवान के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम

वहीं, वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीराम भगवान पासवान अपने खेत में धान की बोझा देखने गए थे। खेत से वापस घर लौटने के दौरान उन्हें एनएच-319 पार करना था। इसी बीच सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना में शामिल कार की पहचान करने में जुटी है। इस संबंध में सोनवर्षा थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हुई है। दुर्घटना में शामिल कार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।