Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था
Keshav Times

अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी

सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का खामियाजा भुगत रही डुमरांव की जनता अब निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की मनमानी से भी परेशान है। अनुमंडलीय अस्पताल में पिछले चार महीने से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद है। ऐसे में मरीजों को मजबूरी में निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है,

अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी

__ डुमरांव में तीन केंद्रों की हुई जांच, छापेमारी की भनक लगते ही शटर गिराकर भागे कई संचालक; अनियमितता मिलने पर सीलिंग के साथ एफआईआर की चेतावनी

केटी न्यूज/डुमरांव।

सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का खामियाजा भुगत रही डुमरांव की जनता अब निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की मनमानी से भी परेशान है। अनुमंडलीय अस्पताल में पिछले चार महीने से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद है। ऐसे में मरीजों को मजबूरी में निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है,

अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी

जहां एक अल्ट्रासाउंड के लिए 800 से 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। इसी बीच निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन में अनियमितता की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को शहर में औचक छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई की भनक लगते ही कई संदिग्ध केंद्रों के संचालक शटर गिराकर फरार हो गए। वहीं, जांच के दायरे में आए केंद्रों के पंजीकरण और अन्य जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की गई।

अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी

डीएम के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने डीसीएलआर टेश लाल सिंह के नेतृत्व में विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की। टीम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरबी प्रसाद, डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा समेत प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शामिल थे। अभियान की शुरुआत सविता अल्ट्रासाउंड से हुई। यहां पंजीकरण से संबंधित कागजात और निर्धारित मानक सही पाए गए। इसके बाद टीम इंडियन अल्ट्रासाउंड पहुंची, जहां भी दस्तावेजों की जांच में स्थिति संतोषजनक मिली।

अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी

वहीं, तीसरे केंद्र दिव्या अल्ट्रासाउंड पर पहुंचने के दौरान टीम को ताला बंद मिला। बताया गया कि छापेमारी की सूचना मिलते ही संचालक केंद्र बंद कर फरार हो गया। खबर लिखे जाने तक तीन केंद्रों की जांच पूरी हो चुकी थी, जबकि शहर के अन्य केंद्रों पर छापेमारी अभियान जारी था। प्रशासन की इस कार्रवाई से निजी अल्ट्रासाउंड संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

__ अनियमितता मिली तो सील होगा केंद्र, दर्ज होगी एफआईआर

अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी

डीसीएलआर टेश लाल सिंह ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और नियमानुसार की जा रही है। जिन केंद्रों के पास वैध पंजीकरण नहीं होगा अथवा दस्तावेजों और संचालन में गड़बड़ी पाई जाएगी, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे केंद्रों को सील करने के साथ संचालकों पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। जांच में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों और निर्धारित मानकों के अनुपालन को भी प्रमुखता से परखा जा रहा है। इनमें वैध पंजीकरण, योग्य चिकित्सक की उपलब्धता, निर्धारित रिकॉर्ड का संधारण और नियमित रिपोर्टिंग जैसे प्रावधान शामिल हैं। गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के तहत भ्रूण के लिंग की जांच करना प्रतिबंधित है।

__ अस्पताल में मशीन, लेकिन मरीजों को निजी केंद्रों का सहारा

अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी

इस पूरी कार्रवाई के बीच सबसे बड़ा सवाल सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर खड़ा हो रहा है। अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव में लाखों रुपये की लागत से आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध है, लेकिन विशेषज्ञ या प्रशिक्षित चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से पिछले करीब चार महीने से सेवा बंद पड़ी है। सरकारी अस्पताल में जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय मरीजों को निजी केंद्रों में पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के परिजनों पर इसका अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी

डीसीएलआर ने बताया कि अस्पताल में मशीन उपलब्ध होने के बावजूद सेवा बंद रहने के मामले से वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही इस समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। अब देखना यह है कि निजी केंद्रों पर प्रशासन की कार्रवाई के साथ सरकारी अस्पताल की बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड सेवा भी कितनी जल्दी बहाल होती है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।