ब्रह्मपुर में ‘रेन टीवीएस’ शो-रूम व वर्क शॉप का एसपी शुभम आर्य ने किया भव्य उद्घाटन

रविवार का दिन ब्रह्मपुर के लिए खास बन गया, जब क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘रेन टीवीएस’ बाइक शो-रूम और वर्कशॉप का भव्य उद्घाटन हुआ। इसका फीता काटकर उद्घाटन किया शुभम आर्य ने। इस अवसर पर शो-रूम के प्रोपराइटर राजीव रंजन मिश्र सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह उत्साह और तालियों की गूंज से सराबोर रहा।

ब्रह्मपुर में ‘रेन टीवीएस’ शो-रूम व वर्क शॉप का एसपी शुभम आर्य ने किया भव्य उद्घाटन

-- बोले एसपी स्वरोजगार को नई रफ्तार, युवाओं के लिए बना प्रेरणा केंद्र

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

रविवार का दिन ब्रह्मपुर के लिए खास बन गया, जब क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘रेन टीवीएस’ बाइक शो-रूम और वर्कशॉप का भव्य उद्घाटन हुआ। इसका फीता काटकर उद्घाटन किया शुभम आर्य ने। इस अवसर पर शो-रूम के प्रोपराइटर राजीव रंजन मिश्र सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह उत्साह और तालियों की गूंज से सराबोर रहा।उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में एसपी शुभम आर्य ने इस पहल को स्वरोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवा यदि नौकरी के बजाय उद्यमिता की राह चुनते हैं, तो न सिर्फ वे खुद आत्मनिर्भर बनते हैं बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करते हैं।

उन्होंने राजीव रंजन मिश्र के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह शो-रूम क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा।एसपी ने यह भी उम्मीद जताई कि ब्रह्मपुर जैसे अर्ध-शहरी क्षेत्र में इस तरह के प्रतिष्ठान खुलने से लोगों को बेहतर सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी और बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। इससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी।वहीं, प्रोपराइटर राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि उनका उद्देश्य ब्रह्मपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में आधुनिक और भरोसेमंद सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि शो-रूम में टीवीएस मोटर कंपनी की सभी प्रमुख बाइक्स, स्कूटी और मोपेड उपलब्ध हैं।साथ ही, अत्याधुनिक वर्कशॉप में सर्विसिंग और स्पेयर पार्ट्स की भी समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल सकें।

समारोह में सुरेंद्र मिश्र, रंजन मिश्र, भाजपा जिला प्रवक्ता शक्ति राय, युवा मोर्चा के प्रांतीय नेता दीपक यादव, पत्रकार अरविंद कुमार चौबे, विकास श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीधर मिश्र उर्फ पप्पू मिश्र, सरस्वती टीवीएस बक्सर के संजय मिश्र, देवतानंद तिवारी, प्रिंस तिवारी, ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, हरेन्द्र ओझा और रौशन मिश्र समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का माहौल उत्सव जैसा रहा। स्थानीय लोगों ने इसे ब्रह्मपुर के विकास की दिशा में एक अहम पड़ाव बताया। ‘रेन टीवीएस’ का यह नया शो-रूम न केवल व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं में उद्यमिता की नई ऊर्जा भी जगाएगा।