आईटीआई बक्सर में 9 अप्रैल को रोजगार मेला, चार बड़ी कंपनियां करेंगी चयन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बक्सर में 9 अप्रैल को रोजगार मेला (कैंपस प्लेसमेंट) का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों को आमंत्रित किया गया है।

आईटीआई बक्सर में 9 अप्रैल को रोजगार मेला, चार बड़ी कंपनियां करेंगी चयन

__ तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सुबह 10 बजे तक जरूरी प्रमाणपत्रों के साथ पहुंचने की अपील

केटी न्यूज/बक्सर

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बक्सर में 9 अप्रैल को रोजगार मेला (कैंपस प्लेसमेंट) का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों को आमंत्रित किया गया है।इस रोजगार मेले में सुजुकी मोटर्स गुजरात, डिक्सन टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (नोएडा, उत्तर प्रदेश), धूत ट्रांसमिशन (मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा) तथा रस्तोगी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (राजनांदगांव, छत्तीसगढ़) जैसी चार प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी।

ये कंपनियां आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न तकनीकी पदों के लिए करेंगी।संस्थान के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रोजगार मेला तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां उन्हें सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष अपनी योग्यता प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।प्राचार्य ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक संस्थान परिसर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, जीवनवृत्त (बायोडाटा), पासपोर्ट आकार का फोटो तथा अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समय पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को ही चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय की विशेष रूप से पाबंदी बरतने की सलाह दी गई है।यह रोजगार मेला न केवल बक्सर जिले, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए भी रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।