आईटीआई बक्सर में 13 मई को रोजगार शिविर, तीन बड़ी कंपनियां करेंगी चयन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बक्सर में 13 मई 2026 को रोजगार शिविर सह परिसर चयन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है। शिविर में देश की तीन प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

आईटीआई बक्सर में 13 मई को रोजगार शिविर, तीन बड़ी कंपनियां करेंगी चयन

--युवक-युवतियों के लिए सुनहरा मौका, सैकड़ों पदों पर होगी बहाली

केटी न्यूज/बक्सर

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बक्सर में 13 मई 2026 को रोजगार शिविर सह परिसर चयन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है। शिविर में देश की तीन प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।आईटीआई बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रोजगार शिविर में हीरो मोटर कॉर्प, डीक्शन टेक्नोलोजीज तथा जय भारत मारुति को आमंत्रित किया गया है। संस्थान प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क होगी और किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

पहली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड, हरिद्वार (उत्तराखंड) में 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों की भर्ती करेगी। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक एवं आईटीआई उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। कंपनी द्वारा 300 पदों पर प्रशिक्षु एवं संविदा कर्मी की नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 24,933 रुपये वार्षिक पैकेज तथा 17,247 रुपये मासिक हाथ में वेतन दिया जाएगा।वहीं डिक्सन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, नोएडा (उत्तर प्रदेश) द्वारा 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। 18 से 30 वर्ष आयु के आईटीआई पास अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकेंगे। चयनित युवाओं को 28,948 रुपये वार्षिक पैकेज तथा 24,104 रुपये मासिक हाथ में वेतन मिलेगा।

इसके अलावा जय भारत मारुति लिमिटेड, अहमदाबाद (गुजरात) द्वारा ऑनलाइन माध्यम से चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। कंपनी में 500 पदों पर सहायक एवं ऑपरेटर की नियुक्ति होगी। इसके लिए 18 से 32 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को 22 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।आईटीआई बक्सर के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने बताया कि पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए यह रोजगार प्राप्त करने का बेहतर अवसर है। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से 13 मई को सुबह 10 बजे तक संस्थान परिसर में उपस्थित होने की अपील की है। अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट आकार फोटो एवं सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।