Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा
Keshav Times

छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे

छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लोक आस्था के इस महापर्व पर श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को जिलाधिकारी साहिला ने डुमरांव अनुमंडल के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की हकीकत जानी।

छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे

__ डीएम साहिला ने डुमरांव से ब्रह्मपुर तक विभिन्न घाटों का लिया जायजा, साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग और पहुंच पथ दुरुस्त करने का दिया निर्देश

छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे

केटी न्यूज/डुमरांव।

छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लोक आस्था के इस महापर्व पर श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को जिलाधिकारी साहिला ने डुमरांव अनुमंडल के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की हकीकत जानी। उन्होंने छठिया पोखरा, डुमरांव रेलवे स्टेशन परिसर स्थित घाट तथा ब्रह्मपुर के प्रसिद्ध बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण सहित अन्य घाटों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों पर साफ-सफाई, पहुंच पथ, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली बुनियादी सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी तैयारियां पर्व से पहले हर हाल में पूरी कर ली जाएं, ताकि अर्घ्य के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे

__ गहरे पानी वाले स्थानों पर रहेगी विशेष निगरानी

डीएम ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नदी, तालाब और पोखरों में जहां पानी अधिक गहरा है या डूबने की आशंका है, ऐसे स्थानों को पहले से चिह्नित किया जाए। वहां मजबूत बैरिकेडिंग के साथ लाल झंडे लगाए जाएं, ताकि श्रद्धालु अनजाने में जोखिम वाले स्थानों तक नहीं पहुंचें। घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए जरूरी इंतजाम करने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को घाटों पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं होने देने को कहा।

छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे

__ आपसी समन्वय से पूरी होंगी तैयारियां

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नगर निकायों, प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों को पूरी तत्परता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव राजीव कुमार, सीओ बृजेश कुमार द्विवेदी, बीडीओ मोनालिसा प्रियदर्शिनी, विशेष कार्य पदाधिकारी, नगर परिषद डुमरांव के कार्यपालक पदाधिकारी राहुलधर दूबे, नगर पंचायत ब्रह्मपुर के कार्यपालक पदाधिकारी, स्वच्छता पदाधिकारी राजीव कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।