Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी
Keshav Times

पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मणियां गांव में सोमवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची सोनवर्षा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा

__मणियां गांव में घर के अंदर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/नावानगर

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मणियां गांव में सोमवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची सोनवर्षा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल टीम को भी बुलाया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मृतका की पहचान मणियां गांव निवासी आनंद सिंह की पत्नी सुशीला देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2023 में हुई थी।

पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा

दंपती का नौ माह का एक पुत्र भी है। बताया जाता है कि पति और सास बच्चे को लेकर घर से बाहर चले गए थे। उनके जाने के बाद घर में सुशीला अकेली थी। इसी दौरान उसका शव फंदे से लटका मिला। हालांकि, पति और सास के घर से जाने के बाद महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका और उसका पति दोनों दिव्यांग बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं नौ माह के मासूम के सिर से मां का साया उठ गया है। सोनवर्षा थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।