केसठ के मां काली मंदिर में धूमधाम से हुई महाआरती, छठे दिन मां कात्यायनी की हुई पूजा-अर्चना
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को केसठ स्थित मां काली मंदिर में देवी दुर्गा के षष्ठम स्वरूप मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष संध्या महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

केटी न्यूज/केसठ।
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को केसठ स्थित मां काली मंदिर में देवी दुर्गा के षष्ठम स्वरूप मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष संध्या महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।पूजन कार्य संपन्न कराने के बाद पंडित दन्दे दुबे ने मां कात्यायनी की महिमा का बखान करते हुए कहा कि सच्चे मन से मां की आराधना करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

मां अपने भक्तों के सारे कष्ट दूर कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।शाम को आयोजित भव्य महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर 'जय माता दी' के जयकारों और शंख-घंटियों की ध्वनि से गुंजायमान हो उठा। आरती के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।इस मौके पर प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह, महंत राजू दुबे, अंटू उपाध्याय, उप मुखिया अमितेश कुमार गुप्ता, सुनील कुमार और विनीत मिश्रा समेत दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

