Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ग्राहक बनकर शोरूम में घुसी, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, युवती जेल भेजी गई बक्सर की आध्यात्मिक विरासत विश्व पटल पर बढ़ाएगी नगर की प्रतिष्ठा : गिरिराज सिंह सोवा गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप किराना दुकान बनी गांजा बिक्री का ठिकाना, पुलिस ने दो धंधेबाजों को दबोचा सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर
Keshav Times

मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मणियां गांव में महिला की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका सुनीता देवी के पिता नंदकुमार यादव ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप उसके पति, सास, ससुर और गोतनी पर लगाया है। इस संबंध में उन्होंने सोनवर्षा थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

केटी न्यूज/नावानगर

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मणियां गांव में महिला की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका सुनीता देवी के पिता नंदकुमार यादव ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप उसके पति, सास, ससुर और गोतनी पर लगाया है। इस संबंध में उन्होंने सोनवर्षा थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि अवैध संबंध का विरोध करने के कारण उनकी बेटी को अपनी जान गंवानी पड़ी। दर्ज प्राथमिकी में नंदकुमार यादव ने बताया है कि उनकी बेटी सुनीता की शादी वर्ष 2017 में मणियां गांव निवासी पप्पू यादव के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसे ससुराल में कथित रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

आरोप है कि पति पप्पू यादव, ससुर हरेंद्र यादव, सास बिंदा देवी और गोतनी सीमा देवी उसके साथ मारपीट करते थे और उसे मानसिक रूप से परेशान करते थे।प्राथमिकी में एक कथित अवैध संबंध को हत्या की वजह बताया गया है। मृतका के पिता के अनुसार, गोतनी सीमा देवी का गांव के ही पड़ोसी उपेंद्र यादव के साथ अवैध संबंध था। इसकी जानकारी सुनीता को हो गई थी। इसके बाद वह इस संबंध का विरोध करने लगी थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर ससुराल के लोगों के साथ उसका विवाद होता था।

मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

पिता ने आरोप लगाया है कि इसी विरोध से नाराज होकर सभी नामजद आरोपितों ने मिलकर उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।गौरतलब है कि गुरुवार की रात सुनीता की हत्या की घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। अब मृतका के पिता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता का पता लगाने में जुटी है।

मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।