Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

मामूली विवाद में रणक्षेत्र बना कंझरूआ गांव, दोनों पक्षों के कुल चार जख्मी

कोरानसराय थाना क्षेत्र के कंनझरूआ गांव में गुरूवार की सुबह एक मामूली बात पर दो पक्ष के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल चार लोग लहूलुहान हुए है। इस मामले में दोनों तरफ से स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामूली विवाद में रणक्षेत्र बना कंझरूआ गांव, दोनों पक्षों के कुल चार जख्मी

मामूली विवाद में रणक्षेत्र बना कंझरूआ गांव, दोनों पक्षों के कुल चार जख्मी

- दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में दिया आवेदन, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय थाना क्षेत्र के कंनझरूआ गांव में गुरूवार की सुबह एक मामूली बात पर दो पक्ष के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल चार लोग लहूलुहान हुए है। इस मामले में दोनों तरफ से स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामूली विवाद में रणक्षेत्र बना कंझरूआ गांव, दोनों पक्षों के कुल चार जख्मी

मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष के गोपाल जी मिश्र ने पुलिस को दिए आवेदन में जिक्र किया है कि वे अपने खेत में धान का बिचड़ा लगाए है। सुबह करीब सात बजे मैं खेत घुमने गया था तो देखा कि मेरे बिचड़ा वाले खेत से गर्जन राम पाइप बिछाए है, जिससे बिचड़ा खराब हो रहा था। मैने उनसे पाइप हटाने को कहा तो वे नाराज हो गए तथा तू-तू, मैं-मैं हो गई।

मामूली विवाद में रणक्षेत्र बना कंझरूआ गांव, दोनों पक्षों के कुल चार जख्मी

इसके बाद वे अपने बस्ती में गए तथा उधर से करीब आठ-दस लोग हाथ में लाठी डंडा व रामा आदि लेकर आए तथा मेरी पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने आए मेरे भाई चंदन मिश्र को भी बेरहमी से पीटा गया है। मारपीट की इस घटना में दोनों का सर फट गया है। गोपाल ने इस मामले में गर्जन राम के साथ ही सुरेंद्र राम, रामाकांत राम, कृष्णा राम, मुरली राम, पंकज राम समेत 10 को नामजद किया है।

मामूली विवाद में रणक्षेत्र बना कंझरूआ गांव, दोनों पक्षों के कुल चार जख्मी

पीड़ित ने आवेदन में बताया कि मुरली राम ने देसी कट्टा कनपट्टी पर सटाकर जान से मारने की धमकी दिया है, वहीं पंकज राम ने उनकी गर्दन से करीब 80 हजार रूपए मूल्य की सोने की सिकड़ी और कृषि राम ने उनके भाई की जेब से खाद खरीदने के लिए रखे गए 10 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं, दूसरे पक्ष द्वारा भी पहले पक्ष पर मारपीट करने सहित कई अन्य आरोप लगाए गए है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की जांच की जा रही है।

मामूली विवाद में रणक्षेत्र बना कंझरूआ गांव, दोनों पक्षों के कुल चार जख्मी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।