थानाध्यक्ष के साथ मारपीट मामले मे दो महिला आरोपी गिरफ्तार

पूर्व के सोनवर्षा थानाध्यक्ष के साथ मारपीट मामले में दो महिला आरोपी को सोनवर्षा पुलिस ने मौडिहां महादलित बस्ती से गिरफ्तार किया है। जिसे शनिवार को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी मौडिहां गांव निवासी शोभा देवी और शोभनी देवी बताई जाता है।

थानाध्यक्ष के साथ मारपीट मामले मे दो महिला आरोपी गिरफ्तार

केटी न्यूज़/नावानगर 

पूर्व के सोनवर्षा थानाध्यक्ष के साथ मारपीट मामले में दो महिला आरोपी को सोनवर्षा पुलिस ने मौडिहां महादलित बस्ती से गिरफ्तार किया है। जिसे शनिवार को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी मौडिहां गांव निवासी शोभा देवी और शोभनी देवी बताई जाता है।

सोनवर्षा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में मौडीहा गांव स्थित महादलित बस्ती में शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस बल के साथ आरोपियों ने पहले नोक झोंक किया था। बाद में पुलिस ऑफिसर सुनील कुमार सिंह के साथ आरोपियों ने मारपीट की।

जिससे थाना के पूर्व पुलिस ऑफिसर जख्मी हो गए थे। इस मामले में जख्मी पुलिस ऑफिसर ने प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसके बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर दोनों महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।