Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

मऊ में वृक्षारोपण और गंगा समिति की समीक्षा बैठक, सुधार के निर्देश

मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की मासिक समीक्षा बैठक कैम्प कार्यालय पर हुई।

मऊ में वृक्षारोपण और गंगा समिति की समीक्षा बैठक, सुधार के निर्देश

केटी न्यूज़/ मऊ 

मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की मासिक समीक्षा बैठक कैम्प कार्यालय पर हुई। बैठक में वन अधिकारी पी.के. पांडे ने बताया कि वृक्षारोपण की जियो टैगिंग में उच्च शिक्षा, नगर विकास, जल शक्ति और बेसिक शिक्षा विभाग पीछे हैं। वहीं, वृक्षारोपण की सफलता प्रतिशत में पुलिस, श्रम और कृषि विभाग ने शत प्रतिशत सफलता हासिल की है। 

वन अधिकारी ने बताया कि विभागों को वृक्षारोपण के लिए शासन द्वारा लक्ष्य दिया गया था, जिसका सत्यापन जनपद स्तर पर विभागों द्वारा किया जाना है। परिवहन विभाग का सत्यापन औद्योगिक विकास विभाग ने किया, जिसमें 80% पौधे जीवित पाए गए। 

जिलाधिकारी ने इस प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जियो टैगिंग, अंतर विभागीय जांच और सफलता प्रतिशत की रिपोर्ट जल्द से जल्द पूरी करें और सूचना उपलब्ध कराएं। 

गंगा समिति की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाना चाहिए, ताकि लोग कूड़ा सही जगह पर डालें। उन्होंने नगर पालिका को सरयू और तमसा नदियों में कूड़े के प्रभाव को रोकने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को नदियों के किनारे जैविक खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित करने और मखाना, सिंघाड़ा व मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने नदियों को स्वच्छ रखने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की भी बात की। 

इसके अलावा, जिलाधिकारी ने नदियों के किनारे हो रहे भूमि अतिक्रमण को लेकर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में बन रहे एमआरएफ सेंटर्स की प्रगति की जांच गंगा समिति के सदस्यों द्वारा की जाएगी, और अगर कोई कमी मिली तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

बैठक में उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।