Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

दीपावली पर मिलावट के खिलाफ विशेष अभियान: मऊ में छापेमारी, 244 किलो नकली खाद्य पदार्थ जब्त

मऊ। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के मौके पर खाने-पीने की चीजों में मिलावट के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

दीपावली पर मिलावट के खिलाफ विशेष अभियान: मऊ में छापेमारी, 244 किलो नकली खाद्य पदार्थ जब्त

केटी न्यूज़/ मऊ 

मऊ। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के मौके पर खाने-पीने की चीजों में मिलावट के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। उपजिलाधिकारी घोसी, श्री राजेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई, जिसमें 13 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

छापेमारी में 30 किलो चीनी के खिलौने (मूल्य रु. 2320) और 214 किलो हरा मटर नमकीन (मूल्य रु. 21400) जब्त किए गए। इन नमूनों में मऊ के मिष्ठान प्रतिष्ठान जैसे मधुराज स्वीट्स, बाला जी मिष्ठान, राधा स्वीट्स और अशोका स्वीट्स से खोया, पनीर, मिठाई, और अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं। 

नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, और मिलावट पाए जाने पर संबंधित खाद्य व्यापारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जांच दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह यादव और अन्य अधिकारी शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।