Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति
Keshav Times

अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार

वासुदेवा थाना क्षेत्र के वासुदेवा कोईरी टोला निवासी राजेश कुमार उर्फ सुखाड़ी सिंह हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। दीपावली की रात हुई इस सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पड़ोसी मुन्ना सिंह और उसके पुत्र छठू कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अवैध संबंधों को लेकर उपजे विवाद में पिता-पुत्र ने मिलकर राजेश की नृशंस हत्या की थी। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुदाल, लोहे की गंडासी और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार

__ एसडीपीओ की प्रेस वार्ता में हत्याकांड का खुलासा, हत्या में प्रयुक्त कुदाल व लोहे की गंडासी समेत खून से सने कपड़े बरामद; युवती से संबंध को लेकर चल रही थी रंजिश

केटी न्यूज/नावानगर।

वासुदेवा थाना क्षेत्र के वासुदेवा कोईरी टोला निवासी राजेश कुमार उर्फ सुखाड़ी सिंह हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। दीपावली की रात हुई इस सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पड़ोसी मुन्ना सिंह और उसके पुत्र छठू कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अवैध संबंधों को लेकर उपजे विवाद में पिता-पुत्र ने मिलकर राजेश की नृशंस हत्या की थी। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुदाल, लोहे की गंडासी और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं। शनिवार को डुमरांव एसडीपीओ भास्कर रंजन ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर उनके नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया।

अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार

एसडीपीओ ने बताया कि राजेश का मुन्ना सिंह के घर की एक युवती से अवैध संबंध था। इसको लेकर मुन्ना सिंह उसे कई बार चेतावनी भी दे चुका था। बावजूद इसके राजेश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इसी बात से नाराज होकर मुन्ना सिंह ने अपने पुत्र छठू कुमार सिंह के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि कुदाल और लोहे की गंडासी से हमला कर राजेश की हत्या की गई थी। हत्या की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अपराधियों ने उसका सिर बुरी तरह कुचलने के साथ एक पैर भी काट दिया था।

अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार

__कटा पैर जंगली जानवर के ले जाने की आशंका

हत्याकांड के बाद घटनास्थल से मृतक का एक पैर गायब मिलने को लेकर भी पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने गंडासी से पैर काटा था, लेकिन उसे घटनास्थल पर ही छोड़ दिया था। पुलिस के अनुसार, आशंका है कि बाद में कोई जंगली जानवर उसे घसीटकर झाड़ियों की ओर ले गया होगा। हालांकि, कटे हुए पैर की बरामदगी को लेकर भी जांच की गई।

अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार

__इन पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने किया उद्भेदन

एसडीपीओ भास्कर रंजन ने बताया कि गठित एसआईटी में डुमरांव सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, डीआईयू बक्सर के प्रभारी सुधीर कुमार, वासुदेवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार, कोरानसराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, सिकरौल थानाध्यक्ष दिलीप कुमार, वासुदेवा के अपर थानाध्यक्ष विकास चंद्र तथा पुलिस पदाधिकारी प्रियांजली सिंह और रामचंद्र पासवान शामिल थे। इनके साथ डीआईयू बक्सर और वासुदेवा थाना के सशस्त्र बलों ने भी जांच एवं गिरफ्तारी अभियान में अहम भूमिका निभाई। पिता-पुत्र की गिरफ्तारी और हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी के साथ पुलिस ने इस बहुचर्चित हत्याकांड के उद्भेदन का दावा किया है। दीपावली की रात हुई इस वारदात के बाद से ही इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल था। ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों सड़क जाम किया था। अब पुलिस की कार्रवाई से मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार

हर खबर सबसे पहले WhatsApp परयह खबर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें
शेयर करें

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।