शराब की खेप के साथ पकड़ाई महिला, दोनों बेटे भी तस्करी है शामिल, फरार
डुमरांव पुलिस ने गुप्त सूचना पर नगर के चतुरशालगंज से एक महिला कारोबारी को विदेशी शराब के साथ पकड़ा है। हालांकि, मौके का फायदा उठा उसके दोनों तस्कर बेटे फरार हो गए है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव पुलिस ने गुप्त सूचना पर नगर के चतुरशालगंज से एक महिला कारोबारी को विदेशी शराब के साथ पकड़ा है। हालांकि, मौके का फायदा उठा उसके दोनों तस्कर बेटे फरार हो गए है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।गिरफ्तार महिला कारोबारी की पहचान पुष्पा देवी पति लक्ष्मण पासी के रूप में हुई है। वह चतुरशालगंज की रहने वाली है तथा उसके पास से 5.250 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है।

वहीं, उसके दोनों बेटे तुफान पासी व अमरजीत पासी पुलिस को चकमा दे फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मां-बेटे मिलकर लंबे समय से तस्करी कर रहे थे। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना पर शनिवार की सुबह छापेमारी की गई। इस दौरान पुष्पा के घर के समीप से शराब की खेप बरामद हुई। उन्हांेने कहा कि फरार तस्करों को भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

