Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्डों की पहरेदारी में भी निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से 79 लाख की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

कृष्णाब्रह्म से लापता होने के बाद दिल्ली में मिली किशोरी, साथ मौजूद किशोर भी बरामद; दोनों जुवेनाइल कोर्ट में पेश

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव से मामा के घर से अचानक लापता हुई किशोरी को पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर दिल्ली से बरामद कर लिया। पुलिस को किशोरी के साथ एक किशोर भी मिला, जिसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को शनिवार को जुवेनाइल कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।

कृष्णाब्रह्म से लापता होने के बाद दिल्ली में मिली किशोरी, साथ मौजूद किशोर भी बरामद; दोनों जुवेनाइल कोर्ट में पेश

कृष्णाब्रह्म से लापता होने के बाद दिल्ली में मिली किशोरी, साथ मौजूद किशोर भी बरामद; दोनों जुवेनाइल कोर्ट में पेश

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव से मामा के घर से अचानक लापता हुई किशोरी को पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर दिल्ली से बरामद कर लिया। पुलिस को किशोरी के साथ एक किशोर भी मिला, जिसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को शनिवार को जुवेनाइल कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।जानकारी के अनुसार, बीते 30 अगस्त को किशोरी अपने मामा के घर से अचानक गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद किशोरी के मामा ने कृष्णाब्रह्म थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने उनके बयान के आधार पर दो मोबाइल धारकों को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया और किशोरी की तलाश शुरू कर दी।

कृष्णाब्रह्म से लापता होने के बाद दिल्ली में मिली किशोरी, साथ मौजूद किशोर भी बरामद; दोनों जुवेनाइल कोर्ट में पेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पारंपरिक छानबीन के साथ तकनीकी साक्ष्यों को भी जांच का आधार बनाया। मोबाइल से जुड़े इनपुट और अन्य तकनीकी जानकारी के विश्लेषण के दौरान पुलिस को किशोरी के दिल्ली में होने का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली पहुंचकर किशोरी को बरामद किया। उसके साथ मौजूद किशोर को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।बरामदगी के बाद पुलिस दोनों को कृष्णाब्रह्म थाना लेकर आई और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि किशोरी और किशोर को जुवेनाइल कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

कृष्णाब्रह्म से लापता होने के बाद दिल्ली में मिली किशोरी, साथ मौजूद किशोर भी बरामद; दोनों जुवेनाइल कोर्ट में पेश

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।