मतदाता जागरूकता अभियान, गांव गांव अलख जगा रही है जीविका दीदियां

मतदाता जागरूकता अभियान, गांव गांव अलख जगा रही है जीविका दीदियां

- नावानगर व चौसा में जीविका दीदियों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली 

केटी न्यूज/नावानगर/चौसा

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सभी विभागों के कर्मियों के अलावे जीविका दीदियों द्वारा बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई जा रही है। जीविका समूह से जुड़ी दीदियां गांव-गांव अलख जगा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही है।

इसी कड़ी में जिले के नावानगर व चौसा प्रखंड की जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया है। नावानगर प्रतिनिधि के अनुसार जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रंगोली प्रतियोगिता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसके बाद सभी कर्मी एवं जीविका दीदियों ने शपथ लिया।

जीविका के बीपीएम ने बताया कि जीविका दीदी आगामी 1 जून 2024 को मतदान का महापर्व में बढ़ चढ़कर भाग लेगी और मत प्रतिशत को बढ़ाने में हर संभव प्रयास करेंगी। इसके लिए अपने पोषक क्षेत्र के मतदाताओं को हर समय, हर दिन जागरुक करने का कार्य करेंगी। इधर मतदाता जागरूकता रैली का नेतृत्व प्रखंड परियोजना प्रबंधक पप्पू कुमार एवं सीओ रानी कुमारी ने की।

मौके पर प्रखण्ड के कर्मी, जीविका दीदी अखिलेश दीक्षित, धंजय भारती, मधु कुमारी, आयुष कुमार, विकास कुमार संकुल अध्यक्ष रीना देवी समेत अन्य जीविका दीदी उपस्थित थी। वही चौसा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के कम प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमें जीविका दीदियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रखंड के डिहरी में जीविका दीदी समूह द्वारा रंगोली बनाकर मेरा मतदान-मेरा अधिकार व मेंहदी कार्यक्रम के तहत मतदान के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया। अखौरीपुर गोला पर स्वीप कार्यक्रम के तहत समूह द्वारा शपथ कार्यक्रम किया गया तो वही

मुख्यालय पर सभी बीएलओ, सेक्टर पदाधिकारी, प्रखंड कर्मी व सभी विभागीय पदाधिकारियों द्वारा शपथ दिलवाया गया। जीविका दीदियों के इस प्रयास का ग्रामीणों पर काफी साकारात्मक असर देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने एक जून को मतदान के लिए अपना संकल्प दुहराया है।