पत्रकार संतोष कुमार सिंह के निधन पर समाजसेवियों व नेताओं ने व्यक्त किया गहरा शोक

दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार संतोष कुमार सिंह के आकस्मिक निधन ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है। उनकी अचानक हुई मौत पर समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सभी ने उनके व्यक्तित्व, कार्यशैली और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि संतोष सिंह का जाना मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

पत्रकार संतोष कुमार सिंह के निधन पर समाजसेवियों व नेताओं ने व्यक्त किया गहरा शोक

केटी न्यूज/डुमरांव।

दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार संतोष कुमार सिंह के आकस्मिक निधन ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है। उनकी अचानक हुई मौत पर समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सभी ने उनके व्यक्तित्व, कार्यशैली और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि संतोष सिंह का जाना मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने एकत्रित होकर शोक सभा का आयोजन किया, जहां दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने कहा कि संतोष सिंह हमेशा निष्पक्ष और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते थे। उनकी रिपोर्टिंग में सच के प्रति निष्ठा और समाज के प्रति जिम्मेदारी स्पष्ट दिखाई देती थी।

शोक सभा में जदयू के नगर अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष लोदी चंद्र, भाजपा नेता बिनोद पासवान, संजय सिंह, विशोका चंद्र, अमरेन्द्र केवट, बिहारी पाल, चुनमुन प्रसाद वर्मा, शनि कुमार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सच्चिदा भगत, ओम ज्योति भगत, राजीव कुमार भगत, वंदना भगत, शीला त्रिवेदी, विमल सिंह, मोहन गुप्ता, सुमित गुप्ता और उमेश कुमार गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने संतोष कुमार सिंह के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि समाज व पत्रकारिता में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।