केटी न्यूज़ / बलिया
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के करनई गांव स्थित राजभर टोली में सोमवार को एक युवक का शव कुएं में उतराया हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। बाद में शव की शिनाख्त सुखपुरा थाना क्षेत्र के शुकुलपुर धरहरा निवासी 38 वर्षीय रमेश राजभर के रूप में हुई।
रमेश राजभर रविवार को अपने ससुराल करनई गया हुआ था, जहां वह एक कुएं के पास बैठा हुआ था। बातचीत के दौरान वह असंतुलित होकर कुएं में गिर गया। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार की सुबह उसका शव कुएं में उतराया हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।