Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सभापति मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एवं अनंतविजयम एकेडमी की ओर से शनिवार को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने दौड़ लगाकर समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रीय अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डुमरांव एसडीएम राजीव कुमार, एसडीपीओ भास्कर रंजन एवं कॉलेज प्रेसिडेंट चंदन कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी

__ रन फॉर यूनिटी में सभापति मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एवं अनंतविजयम एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का दिया संदेश

केटी न्यूज/डुमरांव। 

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सभापति मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एवं अनंतविजयम एकेडमी की ओर से शनिवार को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने दौड़ लगाकर समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रीय अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डुमरांव एसडीएम राजीव कुमार, एसडीपीओ भास्कर रंजन एवं कॉलेज प्रेसिडेंट चंदन कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।रन फॉर यूनिटी में दोनों शैक्षणिक संस्थानों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ की शुरुआत ऐतिहासिक महाराजा कोठी (भोजपुर कोठी) से हुई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महाविद्यालय एवं विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और आपसी सहयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी

मौके पर एसडीएम राजीव कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है। भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। भाषा, धर्म, जाति और क्षेत्र की विभिन्नताओं से ऊपर उठकर हमें एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को भी अपने जीवन में आत्मसात करें।एसडीपीओ भास्कर रंजन ने कहा कि एक मजबूत और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण के लिए आपसी विश्वास, भाईचारा और एकजुटता बेहद जरूरी है। युवा देश का भविष्य हैं और उनमें राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होना आवश्यक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, सामूहिकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करते हैं।

राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी

वहीं, कॉलेज प्रेसिडेंट चंदन कुमार मिश्रा ने कहा कि रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य केवल दौड़ आयोजित करना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के महत्व से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ बेहतर नागरिक बनने की प्रेरणा भी दें। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रप्रेम और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।कार्यक्रम में डॉ. एसडी मिश्रा, सत्यप्रकाश राय, अनंतविजयम एकेडमी के प्राचार्य सुनील श्रीवास्तव, बीके पांडेय, मनीष सिंह, पावेंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा, रामबचन शर्मा, रविभूषण, तरुण, सिद्धि कुमारी, डॉली सिंह, आकांक्षा गुप्ता, रीमा, विनीता गुप्ता, निखिल, विवेक श्रीवास्तव, संजय सिंह, रंजय, गौरव पांडेय, अमित कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।