डुमरांव के गीता मोबाईल सेंटर में एक करोड़ से से अधिक के मोबाईल सेट व लाखों रूपए नगद की चोरी
डुमरांव के मुख्य पथ स्टेशन रोड में चोरों ने गीता मोबाईल सेंटर नामक मोबाईल दुकान में चोरी की भीषण घटना को अंजाम दिया है। वह भी तब जब पुलिस प्रशासन दशहरा मेला में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था व पूरी रात गश्त का दावा कर रहा है। यह वारदात सोमवार की मध्य रात्रि के बाद हुई है। चोरों ने दुकान में रखे तीन दर्जन से अधिक आई फोन समेत कई कंपनियों के सैकड़ो महंगे मोबाईल व नगद करीब दो से तीन लाख रूपए की चोरी की है।

-- नकाबपोश चोर ने दिया घटना को अंजाम, थाना से महज 500 मीटर व दशहरा मेला के निगरानी के लिए बने वॉच टॉवर से महज 100 दूर हुई है घटना
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव के मुख्य पथ स्टेशन रोड में चोरों ने गीता मोबाईल सेंटर नामक मोबाईल दुकान में चोरी की भीषण घटना को अंजाम दिया है। वह भी तब जब पुलिस प्रशासन दशहरा मेला में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था व पूरी रात गश्त का दावा कर रहा है। यह वारदात सोमवार की मध्य रात्रि के बाद हुई है। चोरों ने दुकान में रखे तीन दर्जन से अधिक आई फोन समेत कई कंपनियों के सैकड़ो महंगे मोबाईल व नगद करीब दो से तीन लाख रूपए की चोरी की है।

दुकान के आगे लगे शटर को उठा नकाबपोश चोर ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं, उसके दूसरे साथी दुकान के बाहर खड़े थे। चोरों की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, अपर थानाध्यक्ष मतेन्द्र कुमार, डीआईयू प्रभारी मुस्तफा समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए।ताज्जूब कि जिस दुकान में चोरी हुई है वह डुमरांव के मेन रोड पर थाना से महज 500 मीटर दूर तथा दशहरा मेला के निगरानी के लिए बनाए गए वॉच सेंटर से मात्र 100 मीटर दूर स्थित है।

दुकान में लगे सीसीटीवी में दिखाई पड़ रहा है कि रात करीब ढाई बजे के बाद एक चोर जो नकाबपोश था दुकान का शटर उठा अंदर प्रवेश करता है तथा दुकान में रखे महंगे आई फोन तथा अन्य कंपनियों के फोन को उठा उन्हें डब्बे से अलग कर एक थैले में रखता है। इसके बाद वह कैश काउंटर पर पहुंच स्क्रू ड्राइवर से आसानी से कैश काउंटर खोल उसमें रखे नगदी को चुरा लेता है। दुकानदार दीपक कुमार ने बताया कि दुकान के सभी महंगे मोबाईल सेट चोरी हो गए है,

वहीं, बैंक बंद होने के कारण पिछले दो दिन की बिक्री का नगद रूपया भी कैश काउंटर में ही थी। इस घटना के बाद व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। जिस हाईटेक तरीके से चोरी की इस घटना को अंजाम दिया गया है, उससे व्यवसायियों में भय व्याप्त है। चोरी की इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था तथा स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है। बता दें कि दशहरा मेला को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है

तथा शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, बावजूद चोरों ने सुरक्षा-व्यवस्था व पुलिस गश्त को धत्ता बताते हुए करोड़ो रूपए की चोरी कर ली है। डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चोरी की इस वारदात में शामिल चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

