Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी अर्नब का कहर: दो दिनों की बारिश ने बक्सर को किया बेहाल, किसानों की फसल बर्बाद 3 नवंबर से बिहार में थमेगी शहरों की सफाई, डुमरांव में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद को घेरा नीलाम पत्र के 20 मामलों पर डीडीसी की सुनवाई, एक में वसूले गए 50 हजार रुपये डीके कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, बेहतर भविष्य के लिए दिखाई गई राह जनगणना की तैयारी तेज, चार दिनों तक प्रशिक्षित होंगे जिला व चार्ज स्तरीय अधिकारी
Keshav Times

पप्पू यादव की भांजी की सड़क हादसे में हुई मौत,परिवार के साथ महाकुंभ से लौट रही थीं भांजी

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की भांजी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं भांजी की मौत की सूचना मिलने के बाद सांसद पप्पू यादव शोक में डूबे नजर आए। अपनी बहन को गले लगाकर वह फूट-फूटकर रोते हुए दिखे।

पप्पू यादव की भांजी की सड़क हादसे में हुई मौत,परिवार के साथ महाकुंभ से लौट रही थीं भांजी
Pappu Yadav

केटी न्यूज़/पूर्णिया

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की भांजी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं भांजी की मौत की सूचना मिलने के बाद सांसद पप्पू यादव शोक में डूबे नजर आए। अपनी बहन को गले लगाकर वह फूट-फूटकर रोते हुए दिखे।उनकी भांजी सोनी यादव पेशे से चिकित्सक थीं।

पप्पू यादव की भांजी की सड़क हादसे में हुई मौत,परिवार के साथ महाकुंभ से लौट रही थीं भांजी

घटना उस वक्त हुई जब तेज रफ्तार कार ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में सभी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। डॉ. सोनी पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की भांजी थीं। घटना की सूचना के बाद सांसद पप्पू यादव ने शोक में डूबे नजर आए। भांजी सोनी परिवार के साथ महाकुंभ से लौट रही थीं, तभी यूपी के गाजीपुर जिले में सड़क हादसे का शिकार हो गई। 

पप्पू यादव की भांजी की सड़क हादसे में हुई मौत,परिवार के साथ महाकुंभ से लौट रही थीं भांजी

इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालो में पूर्णिया की डॉ. सोनी यादव के साथ उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य भी शामिल हैं।सभी मृतकों के शरीर को लाने का प्रबंध किया जा रहा है। घटना को लेकर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मेरे चचेरे बहनोई दुर्गा यादव की बेटी और मेरी चचेरी भांजी डॉ. सोनी यादव का असमय निधन हो गया। महाकुंभ से लौटते समय गाजीपुर के पास हुए इस हादसे में वह परलोक सिधार गईं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।