Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान
Keshav Times

कार और कैंटर की टक्कर से 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आज तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ।हादसा पलवल रोड पर खैर कोतवाली के तहत आने वाले इलाके में हुआ।

कार और कैंटर की टक्कर से 5 लोगों की मौत
Accident

खेती न्यूज़/अलीगढ़

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आज तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ।हादसा पलवल रोड पर खैर कोतवाली के तहत आने वाले इलाके में हुआ।एक कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से भिड़ गई।देर रात करीब एक बजे अनाज मंडी के सामने हुए हादसे में जो कार डैमेज हुई है, उसकी स्पीड हादसे के समय करीब 100 किलोमीटर बताई जा रही है।टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए।इस हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। कार ऐसे पिचकी कि शवों को कार काटकर निकालना पड़ा।

कार और कैंटर की टक्कर से 5 लोगों की मौत

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायलों ने बताया कि कार की स्पीड ओवर थी। ड्राइवर को कंट्रोल करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और हादसा हो गया।हादसा होते ही कैंटर ड्राइवर और हेल्पर फरार हो गए। ईको कार में सवार लोग मजदूर थे और धान लगाने हरियाणा गए थे। रात में घर लौटते समय उनकी हादसे में मौत हो गई।

कार और कैंटर की टक्कर से 5 लोगों की मौत

पीलीभीत पुलिस की मदद से मृतकों-घायलों की पहचान की गई।लोग उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले बताए जा रहे हैं।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।पुलिस के अनुसार, हादसे में मरने वाले लोगों की शिनाख्त 35 साल के विपिन, 36 साल के लालता, 25 साल के अर्जुन और 27 वर्षीय हरिओम के रूप में हुई। ड्राइवर की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। घायलों के नाम 36 वर्षीय रामू, 28 वर्षीय विमलेश, 40 वर्षीय रामकुमार, 35 वर्षीय अनंतराम और 22 साल के मुनीष के रूप में हुई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।