Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

बाइक सवार लुटेरों ने 30,000 रुपये, मोबाइल और बटुआ लूटा

काराकाट थाना क्षेत्र के बेनसागर गांव के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने गन प्वाईंट पर एक व्यक्ति से 30,000 रुपये, मोबाइल फोन, और बटुआ लूट लिया।

बाइक सवार लुटेरों ने 30,000 रुपये, मोबाइल और बटुआ लूटा

केटी न्यूज/ काराकाट (रोहतास)

काराकाट थाना क्षेत्र के बेनसागर गांव के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने गन प्वाईंट पर एक व्यक्ति से 30,000 रुपये, मोबाइल फोन, और बटुआ लूट लिया। लूट के बाद तीनों लुटेरे मौके से फरार हो गए। इस घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने काराकाट पुलिस थाने में दर्ज कराई है।

पीड़ित विजय साह, जो राजपुर थाना क्षेत्र के बरना डिहरी गांव का निवासी है, संझौली बाजार से काम समाप्त करके अपने गांव लौट रहा था। जब वह बेनसागर गांव के पास पहुंचा, तो बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विजय साह ने लूट का विरोध किया, जिस पर लुटेरों ने उसे बंदूक दिखाकर गोली मारने की धमकी दी।

लुटेरों ने विजय साह से 30,000 रुपये, उसका मोबाइल फोन, बटुआ और अन्य सामान छीन लिया और फिर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद, विजय साह ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

थानाध्यक्ष पुलदेव चौधरी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत प्राप्त हो चुकी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस लुटेरों को पकड़ने के लिए प्रयासरत है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।