Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

पोलियो ड्रॉप से इंकार करने वाले बच्चों को समझाकर पिलाई गई पोलियो खुराक

मऊ। मदनपुरा वार्ड में पोलियो खुराक लेने से मना करने वाले परिवारों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल कुमार सिंह ने समझाया और पोलियो ड्रॉप के फायदों के बारे में बताया।

पोलियो ड्रॉप से इंकार करने वाले बच्चों को समझाकर पिलाई गई पोलियो खुराक

केटी न्यूज़/ मऊ 

मऊ। मदनपुरा वार्ड में पोलियो खुराक लेने से मना करने वाले परिवारों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल कुमार सिंह ने समझाया और पोलियो ड्रॉप के फायदों के बारे में बताया। इसके बाद, इन परिवारों के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाए गए। 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि अभी भी कई परिवार पोलियो ड्रॉप और टीका लगाने से मना करते हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पोलियो ड्रॉप से मना करने से बच्चे गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं और इससे अन्य बच्चों को भी खतरा हो सकता है।

इस अभियान में जिन बच्चों ने पोलियो खुराक लेने से इंकार किया था, उनमें जोहान, रीदा फतीमा, हादीया, फरेहा, आयशा, अशहब, अरहान, साजिम आदि शामिल थे। इन सभी बच्चों को पोलियो ड्रॉप दी गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में पोलियो मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना और समुदाय में जागरूकता फैलाना है। 

कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय राम सिंह, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर देवेंद्र यादव, बीएमसी यूनिसेफ मोहम्मद सलीम और पोलियो टीम ने सक्रिय रूप से सहयोग किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।