Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच
Keshav Times

गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था

दीपों की जगमगाहट, वैदिक मंत्रों की गूंज और मां गंगा के जयकारों के बीच बक्सर और डुमरांव के घाटों पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गंगा उत्सव एवं छठ महापर्व की तैयारियों के बीच नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत रामरेखा घाट, बक्सर और छठिया पोखर, डुमरांव में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया।

गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था

__ रामरेखा घाट और छठिया पोखर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई मां गंगा की आरती, दीपों की रोशनी से भक्तिमय हुआ माहौल; स्वच्छता और जलस्रोतों के संरक्षण का दिया गया संदेश

गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था

केटी न्यूज/डुमरांव।

दीपों की जगमगाहट, वैदिक मंत्रों की गूंज और मां गंगा के जयकारों के बीच बक्सर और डुमरांव के घाटों पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गंगा उत्सव एवं छठ महापर्व की तैयारियों के बीच नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत रामरेखा घाट, बक्सर और छठिया पोखर, डुमरांव में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने जहां धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण को जीवंत किया, वहीं गंगा सहित जिले के अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।बक्सर के ऐतिहासिक रामरेखा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में जिला गंगा समिति की अध्यक्ष सह जिलाधिकारी साहिला विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था

विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद दीपों की रोशनी और पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ आरती संपन्न हुई। वहीं, डुमरांव के छठिया पोखर में भी श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में आरती का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के जरिए धार्मिक आस्था को पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से जोड़ने की पहल की गई।इस आयोजन का संदेश केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके केंद्र में नदियों और जलस्रोतों की स्वच्छता का सवाल भी प्रमुखता से रहा। लोगों को बताया गया कि गंगा की पवित्रता बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक और नैतिक दायित्व है।

गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था

नदी और तालाबों में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक तथा पूजन सामग्री प्रवाहित करने से जल प्रदूषण बढ़ता है। ऐसे में धार्मिक आयोजनों के दौरान भी स्वच्छता के प्रति विशेष सावधानी बरतना जरूरी है।जिला प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई कि वे गंगा घाटों के साथ-साथ तालाबों और अन्य जलस्रोतों को भी साफ-सुथरा रखें। छठ महापर्व के मद्देनजर घाटों की स्वच्छता और जल की निर्मलता को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।दरअसल, गंगा उत्सव के माध्यम से प्रशासन ने आस्था के साथ जिम्मेदारी का संदेश देने की कोशिश की है। आयोजन ने यह स्पष्ट किया कि गंगा की महत्ता केवल धार्मिक विश्वास तक सीमित नहीं है, बल्कि वह हमारी सांस्कृतिक विरासत और जीवन का भी आधार है। गंगा को स्वच्छ और अविरल रखने का संकल्प तभी सार्थक होगा, जब हर नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी समझे।

गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।