Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार
Keshav Times

ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी साहिला ने शनिवार को प्रखंड परिसर, बक्सर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का नवंबर माह का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की संवेदनशीलता को देखते हुए वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और विभिन्न सुरक्षा मानकों की स्थिति की जांच की।

ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच

__ नवंबर माह के निर्धारित निरीक्षण में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और बिजली संचालन का लिया जायजा; संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच

केटी न्यूज/बक्सर।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी साहिला ने शनिवार को प्रखंड परिसर, बक्सर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का नवंबर माह का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की संवेदनशीलता को देखते हुए वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और विभिन्न सुरक्षा मानकों की स्थिति की जांच की।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की।

ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच

साथ ही अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और उनकी कार्यकारिता का भी जायजा लिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा संबंधी इंतजाम प्रभावी ढंग से काम कर सकें।जिलाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था और बिजली संचालन की स्थिति पर भी ध्यान दिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश देते हुए व्यवस्था को दुरुस्त और व्यवस्थित बनाए रखने को कहा। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी सुरक्षा मानकों का नियमित अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच

गौरतलब है कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनें चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में इनके सुरक्षित भंडारण और वेयरहाउस की निगरानी को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से नियमित निरीक्षण की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य मशीनों की सुरक्षा, पारदर्शिता और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना है।निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बक्सर, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर, सहायक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।