Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
Keshav Times

केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर केसठ प्रखंड परिसर स्थित ऐतिहासिक पोखरा घाट पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री छठ पूजा सेवा समिति, प्रखंड परिसर पोखरा केसठ द्वारा इस बार का छठ महापर्व बेहद ऐतिहासिक और भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है।

केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं

केटी न्यूज/केसठ।

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर केसठ प्रखंड परिसर स्थित ऐतिहासिक पोखरा घाट पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री छठ पूजा सेवा समिति, प्रखंड परिसर पोखरा केसठ द्वारा इस बार का छठ महापर्व बेहद ऐतिहासिक और भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनने जा रहे इस पंडाल को 'स्वर्ग लोक' और 'नर्क लोक' की अनूठी धार्मिक थीम पर तैयार किया जा रहा है।समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि समाज को धर्म, कर्म और सदाचार का संदेश देने के उद्देश्य से इस बार कुल 29 से अधिक सजीव और भव्य प्रतिमाओं का निर्माण कराया जा रहा है।

केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से श्रद्धालुओं को यह दिखाया जाएगा कि पाप कर्म करने पर यमलोक में कौन-कौन सी कठोर सजाएं भुगतनी पड़ती हैं, वहीं दूसरी ओर पुण्य और परोपकार के कार्य करने से मनुष्य को किस प्रकार देवलोक एवं स्वर्ग सुख की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही छठी मइया और भगवान सूर्य देव की भी मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं।अध्यक्ष ने आगे बताया कि व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पोखरा परिसर में सुरक्षा, बैरिकेडिंग, स्वच्छ पेयजल और दुधिया रोशनी के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। आयोजन को भव्य और अनुशासित रूप देने के लिए समिति के सभी कार्यकर्ता दिन-रात श्रमदान में जुटे हैं। स्वर्ग और नर्क के सजीव दृश्यों को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी भारी उत्सुकता बनी हुई है।

केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।