Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक
Keshav Times

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर

राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह 4:30 बजे पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। शेरपुर गंगा घाट इलाके में करीब 20 मिनट तक चली गोलीबारी में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार हत्याकांड के तीनों आरोपियों की मौत हो गई। मारे गए अपराधियों की पहचान राजेश शर्मा, जेपी यादव और बब्लू कुमार के रूप में हुई है।

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर

__मनेर के शेरपुर गंगा घाट इलाके में सुबह 4 बजे हुई मुठभेड़, करीब 20 मिनट तक चली गोलीबारी

__थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के हाथ को छूकर निकली गोली, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में चलाईं 18 गोलियां

__अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल और दो कट्टा बरामद

केटी न्यूज /पटना। 

राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह 4:30 बजे पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। शेरपुर गंगा घाट इलाके में करीब 20 मिनट तक चली गोलीबारी में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार हत्याकांड के तीनों आरोपियों की मौत हो गई। मारे गए अपराधियों की पहचान राजेश शर्मा, जेपी यादव और बब्लू कुमार के रूप में हुई है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। गोली उनके हाथ को छूते हुए निकल गई।

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर

__सुबह चार बजे मिली थी अपराधियों की लोकेशन

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपी मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट इलाके में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में सर्च अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर

__अपराधियों ने चलाईं 24 गोलियां, पुलिस ने दिया जवाब

पुलिस के अनुसार, अपराधियों की ओर से करीब 24 राउंड गोलियां चलाई गईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 18 राउंड फायरिंग की। दोनों ओर से करीब 20 मिनट तक गोलीबारी होती रही। इस दौरान मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपी मारे गए।

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर

__दुर्गा अष्टमी के दिन हुई थी पैक्स अध्यक्ष की हत्या

घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए तीनों अपराधी पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार हत्याकांड के आरोपी थे। दुर्गा अष्टमी के दिन इन तीनों ने पैक्स अध्यक्ष की हत्या की थी। इसके बाद से ही पुलिस इनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

__हथियार भी बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी पिस्टल और दो कट्टा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।