Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी
Keshav Times

मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान

खेती को लाभकारी बनाने और किसानों के नवाचार एवं मेहनत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संयुक्त कृषि भवन, बक्सर के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला-सह-फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी गुरुवार को संपन्न हो गई। मेले के अंतिम दिन प्रदर्शनी में अपनी उत्कृष्ट कृषि उपज और बेहतर उत्पादन तकनीक का प्रदर्शन करने वाले प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान

__ फल, फूल और सब्जियों की प्रदर्शनी में किसानों ने दिखाई अपनी हुनर और उन्नत खेती की झलक, उत्कृष्ट उत्पादों के लिए चयनित कृषक हुए सम्मानित

मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान

केटी न्यूज/बक्सर।

खेती को लाभकारी बनाने और किसानों के नवाचार एवं मेहनत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संयुक्त कृषि भवन, बक्सर के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला-सह-फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी गुरुवार को संपन्न हो गई। मेले के अंतिम दिन प्रदर्शनी में अपनी उत्कृष्ट कृषि उपज और बेहतर उत्पादन तकनीक का प्रदर्शन करने वाले प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे किसानों ने अपने खेतों में उत्पादित फल, फूल और सब्जियों के आकर्षक नमूनों के माध्यम से अपनी कृषि प्रतिभा का परिचय दिया।

मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान

समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि किसान अपनी मेहनत और अथक परिश्रम से न केवल अन्न का उत्पादन करते हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा को भी मजबूती प्रदान करते हैं। ऐसे में खेती के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले प्रगतिशील किसानों की पहचान कर उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना बेहद जरूरी है। इससे उनका उत्साह और मनोबल बढ़ता है तथा दूसरे किसानों को भी कुछ नया करने और उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।

मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान

उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से आत्मा, बक्सर की ओर से फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी प्रखंडों के प्रगतिशील कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी में किसानों द्वारा लाए गए विभिन्न प्रकार के कृषि उत्पाद उनकी मेहनत, लगन और खेती के प्रति समर्पण को दर्शा रहे थे। कई प्रदर्श अपनी गुणवत्ता, आकार और आकर्षक प्रस्तुति के कारण विशेष रूप से सराहे गए।प्रदर्शनी में शामिल उत्पादों का मूल्यांकन गठित टीम द्वारा किया गया। मूल्यांकन के दौरान उत्कृष्टता के विभिन्न मानकों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले किसानों का चयन किया गया।

मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान

इसके बाद उन्हें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को यह संदेश भी दिया गया कि परंपरागत खेती के साथ नई तकनीक, बेहतर बीज, वैज्ञानिक पद्धति और विविधीकृत कृषि को अपनाकर उत्पादन एवं आमदनी दोनों में वृद्धि की जा सकती है। दो दिवसीय आयोजन ने किसानों को अपनी उपलब्धियां प्रदर्शित करने के साथ एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान किया।

मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।