Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी
Keshav Times

कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी

शराब तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए कर्मनाशा नदी के सुनसान तट को शराब छिपाने का ठिकाना बनाया था, लेकिन उनकी यह चालाकी काम नहीं आई। गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने बनारपुर गांव के समीप नदी तट पर छापेमारी कर 72 लीटर देशी शराब बरामद की।

कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी

__ दो बोरियों में छिपाकर रखी गई थी शराब, आठ पेटियों में मिले 360 टेट्रा पैक; अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

केटी न्यूज/चौसा :

 शराब तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए कर्मनाशा नदी के सुनसान तट को शराब छिपाने का ठिकाना बनाया था, लेकिन उनकी यह चालाकी काम नहीं आई। गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने बनारपुर गांव के समीप नदी तट पर छापेमारी कर 72 लीटर देशी शराब बरामद की। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया।मुफस्सिल थानाध्यक्ष शम्भू भगत के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बनारपुर स्थित कर्मनाशा नदी के किनारे शराब की खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी

इस दौरान नदी किनारे दो लावारिस बोरियां मिलीं। आसपास किसी व्यक्ति के मौजूद नहीं रहने पर पुलिस ने बोरियों की तलाशी ली तो उनमें शराब की आठ पेटियां बरामद हुईं।बरामद शराब ब्लू लाइम देशी मसालेदार ब्रांड की है। प्रत्येक पेटी में 200 मिलीलीटर के 45 टेट्रा पैक रखे हुए थे। इस तरह कुल 360 टेट्रा पैक से 72 लीटर शराब जब्त की गई।पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर थाने पहुंचाया। मामले में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब किसने छिपाकर रखी थी, इसकी पहचान करने के लिए छानबीन की जा रही है। तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस प्रयासरत है।

कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।