Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान
Keshav Times

त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक

दीपावली की रौनक के बीच अपराधियों की सक्रियता और विधि-व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने के लिए डुमरांव अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। त्योहार के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़, आभूषण दुकानों की सुरक्षा और खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक

__ दीपावली पर बाजारों से लेकर संवेदनशील इलाकों तक बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, लंबित कांडों में सुस्ती पर थानेदारों से जवाब-तलब; चर्चित चोरी और गोलीकांड की जांच भी रडार पर

केटी न्यूज/डुमरांव।

दीपावली की रौनक के बीच अपराधियों की सक्रियता और विधि-व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने के लिए डुमरांव अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। त्योहार के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़, आभूषण दुकानों की सुरक्षा और खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं, त्योहार की तैयारियों के साथ ही अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर पुलिस महकमे की जवाबदेही भी तय की गई है।

त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक

इसको लेकर गुरुवार को डुमरांव अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एसडीएम राजीव कुमार और एसडीपीओ भास्कर रंजन की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को दीपावली के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक

भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की सक्रियता

बैठक में बाजारों और प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया, ताकि छिनतई, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के मद्देनजर मिलावटखोरों पर भी निगरानी रखने की बात कही गई। अधिकारियों ने आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया।थानाध्यक्षों के साथ बैठक के बाद एसडीएम और एएसपी ने स्वर्ण व्यवसायियों के साथ भी अलग से बैठक की। उन्हें दुकानों में सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक

__ चर्चित कांडों में पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

त्योहार की सुरक्षा संबंधी बैठक के बाद एसडीपीओ भास्कर रंजन ने क्राइम मीटिंग कर अनुमंडल के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक मामलों की समीक्षा की। इस दौरान लंबित कांडों की प्रगति, आरोपितों की गिरफ्तारी और अनुसंधान की स्थिति की थानावार जानकारी ली गई। डुमरांव के चर्चित गीता मोबाइल शॉप चोरीकांड और मसर्हिया गोलीकांड में कथित एकतरफा पुलिस कार्रवाई का मामला भी समीक्षा के केंद्र में रहा। इन मामलों में अब तक हुई कार्रवाई और अनुसंधान की प्रगति पर संबंधित थानाध्यक्षों से रिपोर्ट मांगी गई।इसके अलावा आपराधिक घटनाओं के उद्भेदन में कथित लापरवाही और शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाने को लेकर भी एएसपी ने जवाब-तलब किया। उन्होंने फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करने और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया।

त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक

__  मुरार थानाध्यक्ष के निलंबन के बाद बढ़ी जवाबदेही

गौरतलब है कि पुलिसिया लापरवाही और कार्यशैली से जुड़े आरोपों के बीच मुरार थानाध्यक्ष नेहा कुमारी को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। उन पर अवैध हथियार के साथ पकड़े गए व्यक्ति के मामले में समुचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप था। इसके अलावा महिला सिपाहियों के लिए बैरक में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की शिकायत भी सामने आई थी।एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों को दो टूक संदेश दिया कि गंभीर आपराधिक मामलों के अनुसंधान में लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में भी पुलिस को परिणाम देना होगा।इस दौरान डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार समेत अनुमंडल के सभी थानों के थानाध्यक्ष व सर्किल इंस्पेक्टर मौजूद थे।

त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।