Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर
Keshav Times

मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी

मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगंज गांव में गोलीबारी कर एक ग्रामीण की हत्या और तीन अन्य को गंभीर रूप से जख्मी करने के आरोपी निलंबित एएसआई चंद्रमोहन सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। फरार एएसआई की तलाश में बुधवार को एसटीएफ और मधुबनी पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) डुमरांव अनुमंडल के नया भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित उसके पैतृक गांव चिलहरी पहुंची।

मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी

__ गांव आने की सूचना पर तत्काल हुई छापेमारी, परिजनों से घंटों पूछताछ; एक की हत्या और तीन को गोली मारकर जख्मी करने के आरोपी को हर हाल में दबोचने में जुटी पुलिस

मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी

केटी न्यूज/डुमरांव।

मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगंज गांव में गोलीबारी कर एक ग्रामीण की हत्या और तीन अन्य को गंभीर रूप से जख्मी करने के आरोपी निलंबित एएसआई चंद्रमोहन सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। फरार एएसआई की तलाश में बुधवार को एसटीएफ और मधुबनी पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) डुमरांव अनुमंडल के नया भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित उसके पैतृक गांव चिलहरी पहुंची। दोनों टीमों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसके घर पर छापेमारी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, इस दौरान आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला।छापेमारी के दौरान एसटीएफ और एसआईटी के अधिकारियों ने चंद्रमोहन सिंह के परिजनों से घंटों पूछताछ की।

मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी

उसके संभावित ठिकानों और गांव आने-जाने से जुड़ी जानकारियां भी जुटाई गईं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि फरार एएसआई अपने पैतृक गांव चिलहरी आया हुआ है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ और विशेष टीम ने बिना देर किए स्थानीय पुलिस के साथ तत्काल छापेमारी की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से निकल चुका था अथवा घर पर मौजूद नहीं था।बुधवार को गांव पहुंची दोनों टीमों की सक्रियता और अधिकारियों के सख्त तेवर से स्पष्ट था कि पुलिस इस मामले को लेकर किसी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। घर और आसपास के संभावित ठिकानों की तलाशी के साथ परिजनों से पूछताछ कर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की गई।

मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी

__ पांच विशेष टीमों के जिम्मे गिरफ्तारी की चुनौती

गौरतलब है कि बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगंज गांव में सोमवार की देर रात अवैध संबंध का विरोध किए जाने पर निलंबित एएसआई चंद्रमोहन सिंह पर ग्रामीणों के बीच गोलीबारी करने का आरोप है। इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी, जबकि एक महिला समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है।मधुबनी के डीएम और एसपी ने घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया है। एसटीएफ को भी इस अभियान में लगाया गया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। पुलिस हर हाल में उसे गिरफ्तार करना चाहती है। इसके लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर तलाश की जा रही है। इधर, चिलहरी में एसटीएफ और एसआईटी की दस्तक के बाद ग्रामीणों के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।