बेलांव गांव में युवती ने फांसी लगा की इहलीला समाप्त, घर में मचा कोहराम
सिकरौल थाना क्षेत्र के बेलांव गांव में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवती का शव उसके ही घर के कमरे में पंखा लटकाने के लिए लगी कुंडी से लटकते हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान बेलांव गांव निवासी कमलेश यादव की 20 वर्षीय पुत्री मंजू कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मंजू ने घर के अंदर कमरे में लगे पंखे की कुंडी में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
-- नाश्ता के लिए बुलाने गई मां को पंखे की कंुडी से लटकती मिली बेटी की लाश, पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव भेजा पोस्टमार्टम
केटी न्यूज। नावानगर
सिकरौल थाना क्षेत्र के बेलांव गांव में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवती का शव उसके ही घर के कमरे में पंखा लटकाने के लिए लगी कुंडी से लटकते हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान बेलांव गांव निवासी कमलेश यादव की 20 वर्षीय पुत्री मंजू कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मंजू ने घर के अंदर कमरे में लगे पंखे की कुंडी में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों के अनुसार सोमवार की सुबह जब मंजू काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसकी मां उसे नाश्ता के लिए बुलाने गई।

कमरे का दरवाजा खोलने पर अंदर का दृश्य देख वह स्तब्ध रह गई। कुंडी से बेटी का शव लटकता देख घर में कोहराम मच गया। परिजनों के शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही सिकरौल थाना की पुलिस और एफएलसी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में लटकते शव को नीचे उतारा गया और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों के अनुसार युवती कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। फिलहाल पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

