Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

कमरे में अंगठी की आग जलाकर सो रही नानी व तीन पोते-पोतियों की मौत, तीन दो की हालत गंभीर

शुक्रवार की रात ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगठी की आग जलाकर सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि दो पोतियों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अंबिका कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के पास की है।

कमरे में अंगठी की आग जलाकर सो रही नानी व तीन पोते-पोतियों की मौत, तीन दो की हालत गंभीर

केटी न्यूज/ छपरा

शुक्रवार की रात ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगठी की आग जलाकर सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी।  जबकि दो पोतियों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अंबिका कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के पास की है। मृतकों की पहचान 3 साल के तेजस, 4 साल के अध्याय, 7 महीने की गुड़िया कुमारी, 70 साल की कमलावती देवी के रूप में हुई है।

कमरे में अंगठी की आग जलाकर सो रही नानी व तीन पोते-पोतियों की मौत, तीन दो की हालत गंभीर

तीनों बच्चे आपस में मौसेरे भाई-बहन थे और बुजुर्ग महिला उनकी नानी थी। बच्चे ठंड की छुट्टियों में नानी के घर आए थे। जबकि दम घुटने से अमीषा और अंजलि की हालत गंभीर है। उन्हें छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। वहीं एएसपी राम पुकार सिंह ने कहा कि शुक्रवार की रात एक ही कमरे में परिवार के लोग अंगठी जलाकर सो रहे थे।

कमरे में अंगठी की आग जलाकर सो रही नानी व तीन पोते-पोतियों की मौत, तीन दो की हालत गंभीर

जिसमें तीन बच्चे व नानी की मौत हो गयी है। जबकि तीन लोगों का ईलाज चल रहा है।  वहीं तेजस और गुड़िया अंजलि के बच्चे थे। अंजलि की शादी वाराणसी में हुई है, उनके पति पीसीएस अधिकारी हैं। जबकि अध्याय अमीषा का बेटा था। अस्पताल में मासूम का कफन उठाकर पीसीएस अधिकारी फफक-फफक कर रो पड़े।

कमरे में अंगठी की आग जलाकर सो रही नानी व तीन पोते-पोतियों की मौत, तीन दो की हालत गंभीर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।