सुरेश प्रसाद बने राजपुर के नये बीईओ, पुराने शिक्षा पदाधिकारी का हुआ तबादला

राजपुर प्रखंड के बीआरसी सभा कक्ष में गुरुवार को शिक्षा प्रशासन से जुड़ा एक अहम बदलाव देखने को मिला। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ज्ञानू प्रताप सिंह के स्थानांतरण के अवसर पर जहां उन्हें भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नए प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। यह कार्यक्रम केवल विदाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रखंड में शिक्षा की दिशा और दशा को लेकर आगे की रूपरेखा भी तय हुई।

सुरेश प्रसाद बने राजपुर के नये बीईओ, पुराने शिक्षा पदाधिकारी का हुआ तबादला

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर प्रखंड के बीआरसी सभा कक्ष में गुरुवार को शिक्षा प्रशासन से जुड़ा एक अहम बदलाव देखने को मिला। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ज्ञानू प्रताप सिंह के स्थानांतरण के अवसर पर जहां उन्हें भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नए प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। यह कार्यक्रम केवल विदाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रखंड में शिक्षा की दिशा और दशा को लेकर आगे की रूपरेखा भी तय हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक नेता धनंजय मिश्र ने की। बीआरसी सभागार में उपस्थित शिक्षकों और कर्मियों ने ज्ञानू प्रताप सिंह को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन सरकार के निर्देशों के अनुरूप सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा किया गया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय बीआरसी कर्मियों और शिक्षकों की टीम भावना को दिया और उम्मीद जताई कि आगे भी विद्यालयों में सकारात्मक माहौल बनाकर शिक्षा स्तर को ऊंचा किया जाएगा।कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए प्रभारी बीईओ सुरेश प्रसाद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी प्राथमिकता स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना होगी। उन्होंने समय पर विद्यालय संचालन, नियमित शिक्षण, बच्चों को प्रोत्साहन और शिक्षकों की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।

साथ ही यह भी कहा कि शिक्षा में व्यापक सुधार के लिए सभी विद्यालयों को समय-समय पर विशेष टास्क दिए जाएंगे, ताकि परिणाम धरातल पर दिखे।पूर्व बीआरपी विनोद पांडेय ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ज्ञानू प्रताप सिंह के कार्यकाल में राजपुर के स्कूलों में अनुशासन और सकारात्मक शैक्षणिक माहौल बना, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा।कार्यक्रम में शिक्षक ब्रजेश राय, मिथिलेश ठाकुर, शिवजी दूबे, जितेंद्र सिंह, पंकज पांडेय, सिकंदर सिंह, ऑपरेटर प्रकाश सिंह, राजीव रंजन सिंह, आदित्य कुमार सहित अनेक शिक्षक व कर्मी उपस्थित रहे। कुल मिलाकर यह अवसर शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और नई उम्मीदों का संदेश देकर संपन्न हुआ।