बिहार में लड़के को मिली प्रेम विवाह की ऐसी ख़ौफ़नाक सज़ा
बिहार के मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां एक लड़के को प्रेम विवाह करना भारी पड़ा।पुत्री के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने प्रेमी के पिता की पीट पीटकर हत्या कर दी।

केटी न्यूज़/मधुबनी
बिहार के मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां एक लड़के को प्रेम विवाह करना भारी पड़ा।पुत्री के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने प्रेमी के पिता की पीट पीटकर हत्या कर दी। मनसापुर गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के पिता, दादा रविन्द्र चौधरी, भाई रूपेश चौधरी और शक्षम चौधरी, लड़की पुष्पा की मां अनीता देवी और अन्य लोगों ने लड़का सूरज दास के पिता नीरज दास और उसकी माता रेणु देवी की पिटाई कर दी। पिटाई से लड़के के पिता नीरज दास की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
में एक लड़के को लव मैरिज करना भारी पड़ गया। उसके ससुराल के लोगों ने पीट-पीटकर उसके पिता की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ससुराल के लोगों ने लड़की की मां के साथ भी मारपीट की थी, लेकिन उनकी जान बच गई। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
आरोपी पक्ष के सभी लोग घटना के बाद से फरार हो गए हैं। लड़की के पिता, दादा रविन्द्र चौधरी, भाई रूपेश चौधरी और शक्षम चौधरी, लड़की पुष्पा की मां अनीता देवी और अन्य लोगों ने लड़का सूरज दास के पिता नीरज दास और उसकी माता रेणु देवी सबकी तलाश जारी है।वहीं, मृतक के परिजनों ने मनसापुर में ही मृतक के घर के बाहर सड़क पर शव को रखकर सड़क को जाम कर घंटों प्रदर्शन करते रहे।इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।पुलिस ने परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।