Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

आरजेडी की नईया छोड़ने वाले श्याम रजक को नीतीश कुमार ने जेडीयू का बनाया राष्ट्रीय महासचिव

श्याम रजक ने लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी से इस्तीफा देकर हाल ही में जेडीयू ज्वाइन की थी।अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्याम रजक को जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है।

आरजेडी की नईया छोड़ने वाले श्याम रजक को नीतीश कुमार ने जेडीयू का बनाया राष्ट्रीय महासचिव
Shyam Rajak

केटी न्यूज़/पटना

श्याम रजक ने लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी से इस्तीफा देकर हाल ही में जेडीयू ज्वाइन की थी।अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्याम रजक को जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने श्याम रजक को जेडीयू के अंदर उनको बड़ी जिम्मेदारी दी है।

आरजेडी की नईया छोड़ने वाले श्याम रजक को नीतीश कुमार ने जेडीयू का बनाया राष्ट्रीय महासचिव

श्याम रजक ने  22 अगस्त को आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था और 1 सितंबर को जनता दल में वापस आ गए। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उनका जेडीयू में स्वागत किया था। जेडीयू के साथ रजक की ये दूसरी पारी है।जेडीयू के महासचिव आफाक अहमद खान की तरफ से पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। इसके साथ ही अरुण कुमार को झारखंड का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

आरजेडी की नईया छोड़ने वाले श्याम रजक को नीतीश कुमार ने जेडीयू का बनाया राष्ट्रीय महासचिव

श्याम रजक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को इस्तीफा भेज दिया था, जिसमें उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद औऱ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की बात लिखी था। इसके साथ ही श्याम रजक ने अपने पत्र में लालू के लिए एक शेर भी लिखा था कि, मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया। आप मोहरे चल रहे थे, मैं रिश्तेदारी निभा रहा था।श्याम रजक के इस्तीफे को लेकर तब तेजस्वी ने कहा था कि उनके पार्टी छोड़ने से आरजेडी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।