भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म "राजाराम" का फर्स्ट लुक हुआ जारी,श्रीराम की भूमिका में आएंगे नज़र

आज भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म "राजाराम" का फर्स्ट लुक जारी किया गया।इस फ़िल्म का कब से इंतजार किया जा रहा था।फर्स्ट लुक मुंबई में आउट किया गया।

भोजपुरी  स्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म "राजाराम" का फर्स्ट लुक हुआ जारी,श्रीराम की भूमिका में आएंगे नज़र
Entertainment

केटी न्यूज़/मुंबई

आज भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म "राजाराम" का फर्स्ट लुक जारी किया गया।इस फ़िल्म का कब से इंतजार किया जा रहा था।फर्स्ट लुक मुंबई में आउट किया गया।इस दौरान हुई प्रेस कांफ्रेंस में खेसारीलाल यादव ने पत्रकारों के जरिए अपील करी।उन्होंने कहा कि दर्शक उनके काम को सराहें और सकारात्मक रूप से समर्थन दें।

खेसारीलाल यादव ने आगे कहा कि वे हमेशा अपने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के आभारी हैं और उनका प्रयास है कि वे अपने काम से सभी को मनोरंजन प्रदान करें। उन्होंने यह भी अपील की कि भोजपुरी सिनेमा को बेहतर बनाने में सभी का सहयोग मिले। फिल्म "राजाराम" को लेकर खेसारीलाल यादव ने आगे कहा कि  यह उनके करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है, जिसमें उन्हें एक चुनौतीपूर्ण और अनोखा किरदार निभाने का मौका मिला है। इस फ़िल्म के सभी गाने सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के साथ साथ सभी लीडिंग म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे।

"राजाराम" एक सुपरस्टार की कहानी है, जो उसके व्यक्तित्व और उसने आने वाले परिवर्तन के साथ साथ उसके समाज में योगदान को भी दर्शाती है। इस फ़िल्म में खेसारी जी ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाये है। इन सभी के साथ साथ, एक किरदार उन्होंने भगवान राम का भी निभाया है, जो भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक अनूठा और खास किरदार होने वाला है जो प्रभावशाली होने के साथ साथ, दर्शकों को आकर्षित भी कर रहा है। इसका लुक, आउट होते ही, फ़ैन्स की उत्सुकता और बढ़ गई है। इतनी सारी भूमिकाओं के बीच, श्री राम की भूमिका, को निभाना आपने आप में ही एक सहनीय चीज़ है। 

फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ आर्य बब्बर, राहुल शर्मा, सोनिका गौड़ा, सपना चौहान,के के गोस्वामी,विनोद मिश्रा,संजय महानंद,सुबोध सेठ,वीणा पाण्डेय,निशा तिवारी,अमित शुक्ला, और संजय पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फ़िल्म के निर्माता पराग पाटिल और आर आर प्रिंस है। 

फिल्म का निर्देशन और निर्माण बड़े स्तर पर किया गया है,अब फैंस को केवल इस फिल्म का इंतजार है, जो खेसारीलाल यादव के करियर की एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।फर्स्ट लुक रिलीज होते ही फैंस के बीच भारी उत्साह का माहौल बन गया है।