Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

केके पाठक ने जारी किया एक और नया फरमान

केके पाठक बिहार में स्कूल टाइमिंग को लेकर और सख्त हो गए हैं.अब 5 बजकर 45 मिंट पर शिक्षकों को स्कूल पहुंचना होगा।

केके पाठक ने जारी किया एक और नया फरमान
K.K. Pathak

केटी न्यूज़/पटना

केके पाठक बिहार में स्कूल टाइमिंग को लेकर और सख्त हो गए हैं।अब 5 बजकर 45 मिंट पर शिक्षकों को स्कूल पहुंचना होगा।इतना ही नहीं, स्कूल पहुंचते ही शिक्षकों को सेल्फी भेजनी होगी।नोटकैम से एचएम ग्रुप में सुबह 6 बजकर 5 मिनट तक सेल्फी भेजनी होगी।छुट्टी के बाद यानी 1:30 बजे के बाद की भी सेल्फी मान्य होगी,अगर ऐसा नहीं होता है तो एचएम समेत सभी शिक्षक अनुपस्थित माने जाएंगे।अगर आदेश का पालन नही होता तो वेतन में कटौती का आदेश दिया जाएगा।केके पाठक के वीसी में दिए आदेश के बाद फिर से हड़कंप मच गया है।

केके पाठक ने जारी किया एक और नया फरमान

 

मुंगेर समेत कई जिलों के डीईओ ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।पत्र में कहा गया कि हर हाल में चेतना सत्र का संचालन सुबह 6 बजे करना है।पत्र में कहा गया है कि आदेश का पालन नहीं करने वाले शिक्षकों के वेतन कटौती का आदेश दिया जाएगा।अब एक बार फिर केके पाठक के दिए आदेश के बाद हड़कंप मच गया है।दूसरी तरफ बिहार के राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने प्रधान सचिव के जरिए शिक्षा विभाग के चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखा।पत्र लिखकर उन्होंने राज्य के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां जून के पहले सप्ताह तक बढ़ाने की अपील की।इसके लिए राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को पत्र लिखा है। केके पाठक ने गर्मी की छुट्टी की अवधि 15 मई तक ही रखी थी।

 

 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।