मोदी-नीतीश के नाम पर जीत जाते हैं चुनाव, उसके बाद दर्शन दुर्लभ हो जाता है-गोपाल मंडल

भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने इस बार फिर बड़ा बयान दिया है।वह अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले विधायक है।

मोदी-नीतीश के नाम पर जीत जाते हैं चुनाव, उसके बाद दर्शन दुर्लभ हो जाता है-गोपाल मंडल
Gopal Mandal

केटी न्यूज़/ भागलपुर

भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने इस बार फिर बड़ा बयान दिया है।वह अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले विधायक है।अपने ही सांसद और विधायक पर हमला बोलते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि मोदी और नीतीश के नाम पर चुनाव जीत जाते हैं लेकिन उसके बाद इन लोगों का दर्शन दुर्लभ हो जाता है। 

गोपाल मंडल ने कहा कि हम सामाजिक आदमी हैं। हमको कुछ पता चलता है तुरंत दौड़ पड़ते हैं। लेकिन सांसद नहीं पँहुचते हैं। विधायक इंजीनियर शैलेंद्र के प्रति लोगों में आक्रोश है। विधायक शैलेंद्र के पास ही सिर्फ कलम है क्या या हम लोग मूर्ख है।भागलपुर से जदयू के सांसद अजय मंडल को लेकर कहा कि चुनाव जीतने के बाद वो जनता के बीच नहीं जाते हैं। यू कहें की कही नहीं जाते है। यह उनकी बीमारी है। अपना काम बनता भांड़ में जाए जनता की तर्ज पर काम करते हैं। इनको ना तो जनता से मतलब होता है और ना ही उनकी समस्या से कोई बास्ता रहता है। 

जनता 5 साल तक ढोल पीटते रहे इनको कोई फ़र्क़ नहीं पड़ने वाला है। जब फिर चुनाव का समय आएगा तब सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नाम पर चुनाव जीत जाएगा।चुनाव जीतने के बाद फिर 5 साल दर्शन नहीं देगा। वो विधानसभा का भी चुनाव लड़ते थे तब भी कहीं नहीं जाते थे। एक बार बैरिया में गए थे ईंट पत्थर बरस गया था। बस वहां से भागे वो उसके बाद हम सांसद से माफी मंगवाये थे।