प्रताप सागर में भीषण हादसा डंपर चालक और खलासी की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

पटना बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 922 पर नया भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रताप सागर में सोमवार की अहले सुबह एक भीषण हादसे में एक डंपर चालक और सह चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। यह हादसा प्रताप सागर डेरा गांव के समीप स्थित सरकारी बोरिंग के पास की है।

प्रताप सागर में भीषण हादसा डंपर चालक और खलासी की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

__ जेसीबी से काट निकाला गया शव, यूपी के रहने वाले हैं चालक और खलासी 

केटी न्यूज/डुमरांव 

पटना बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 922 पर नया भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रताप सागर में सोमवार की अहले सुबह एक भीषण हादसे में एक डंपर चालक और सह चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। यह हादसा प्रताप सागर डेरा गांव के समीप स्थित सरकारी बोरिंग के पास की है।तेज रफ्तार डंपर चालक अपने आगे सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराई। इस हादसे में डंपर का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है तथा चालक और सह चालक केबिन में ही फंस गए थे तथा मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में डंपर चालक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला अंतर्गत महाराजगंज थाना क्षेत्र के रामविलास यादव का 25 वर्षीय पुत्र रामानंद यादव तथा खलासी 22 वर्षीय ललित यादव शामिल है।

दुर्घटना की आवाज सुन बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा राहत और बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने ही घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।मौके पर नया भोजपुर थाने की पुलिस पहुंची है। केबिन में फंसे चालक और चालक के शव को जेसीबी से काट बाहर निकाला गया।अनुमान लगाया जा रहा है कि डंपर चालक को झपकी आ गई होगी तथा वह सामने खड़ी ट्रक से टकरा गई होगी जिस कारण यह भीषण हादसा हुआ है। गौरतलब हो कि एनएच 922 पर प्रताप सागर तथा उसके आसपास के क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती है।नया भोजपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों के परिजनों को सूचना दी जा रही है दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है।