तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक व बाइक सवार घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम करीब 6रू30 बजे एक सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घटना सदर अस्पताल के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक ने एक ई-रिक्शा चालक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

केटी न्यूज/चौसा

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लरई-कोडरवा गांव निवासी चंदन कुमार (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपनी ई-रिक्शा अस्पताल परिसर में खड़ी कर सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
बाइक सवार युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बीरपुर गांव निवासी गुड्डू यादव के रूप में हुई है, जो चौसा क्षेत्र से अपने गांव लौट रहा था। दोनों घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, लेकिन शरीर पर गहरी चोटें आई हैं। इस संबंध में जब मुफस्सिल थाना से जानकारी ली गई तो थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी न होने को बताया जानकारी पर पता करने को पुलिस टीम भेजा गया है।