Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज
Keshav Times

झोलाछाप चिकित्सक एवं चिकित्‍सालयों पर टीम बनाकर करें कार्रवाई,लापरवाही वर्दास्त नही - डीएम

झोलाछाप चिकित्सक एवं चिकित्‍सालयों पर टीम बनाकर करें कार्रवाई,लापरवाही वर्दास्त नही - डीएम

केटी न्यूज/गाजीपुर

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण 37 बिन्दु पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार मे सम्पन्न हुई। इस दौरान उन्होंने जनपद में झोलाछाप चिकित्सकों एवं बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे चिकित्सालय हो पर अभियान के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की प्रगति के बारे में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दीं।  उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुंचाया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। उन्होंने जनपद के प्रत्येक पात्र परिवार के व्यक्तियों का गोल्डेन कार्ड बनाते हुए इसमें तेजी लाने तथा जनपद के झोलाछाप चिकित्सालयों पर टीम बनाकर जॉच कर कार्रवाई की बात कही।

झोलाछाप चिकित्सक एवं चिकित्‍सालयों पर टीम बनाकर करें कार्रवाई,लापरवाही वर्दास्त नही - डीएम

निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का त्वरित गति से निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं का टीकाकरण एवं सहभागिता योजना में पात्र लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियन्ता सिंचाई एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के यहां डिफाल्टर होने पर दोनों अधिकारियों का वेतन रोकने एवं खण्ड विकास अधिकारी भांवरकोल के मीटिग में अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि चारागाह की जमीन तैयार कर गौशाला के लिए हरा चारा की बुआई किया जाए एवं पशुओं को गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त शेड एवं चारा, पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

झोलाछाप चिकित्सक एवं चिकित्‍सालयों पर टीम बनाकर करें कार्रवाई,लापरवाही वर्दास्त नही - डीएम

जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों में खराब हैण्ड पंम्पों को तत्काल मरम्मत कराने कराएं, जिससे गर्मी में पीने के पानी की समस्या न होने पाए। साथ ही सभी विकास खण्डों में कम से कम दो अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जाए।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के संबंध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें।  उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक समेत समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।