__ दीपावली के दूसरे दिन आयोजित हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
केटी न्यूज/नावानगर
दीपावली का त्योहार केवल दीपों की रोशनी और खुशियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का भी अवसर है। इसी परंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से नावानगर प्रखंड के रूपसागर पुराना बाजार में नेशनल शिशु छात्र संघ की ओर से दीपावली के दूसरे दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बनारस से पहुंचे कलाकारों ने भक्ति नृत्य और गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भक्ति संगीत की धुनों और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। देर रात तक चले इस सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। गौरतलब है कि नेशनल शिशु छात्र संघ पिछले 15 वर्षों से दीपावली के अवसर पर पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। इस वर्ष भी आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन नावानगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, समाजसेवी मनोज सिंह, सुजीत सिंह छोटू और कृष्णकांत सहाय ने फीता काटकर किया।

इसके बाद कलाकारों की प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। कार्यक्रम का संचालन साहिल कुमार सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सचिव भरत कुमार, कोषाध्यक्ष महेश कुमार तथा पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी संभालने वाले मंटू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं जितेंद्र साह, बबलू कुमार, राहुल कुमार, रवि कुमार, सरोज, दुर्गेश नाई, बिक्की कुमार, सचिन कुमार, सुमन कुमार, राजा बाबू, रोहित कुमार, अंकु कुमार, शिवम कुमार और अप्पू सिंह समेत अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।